रविवार, 08 मार्च 2026
Logo
International
गूगल ने फिर की यूक्रेन के लोगों की मदद, कंपनी मोबाइल पर भेजेगी हवाई हमले का अलर्ट
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
गूगल ने फिर की यूक्रेन के लोगों की मदद, कंपनी मोबाइल पर भेजेगी हवाई हमले का अलर्ट

गूगल ने फिर की यूक्रेन के लोगों की मदद, कंपनी मोबाइल पर भेजेगी हवाई हमले का अलर्ट

N
डेस्क रिपोर्टर
वॉशिंगट, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच  युद्ध  रुकने का नाम नही ले रहा हैं। इस जंग के बीच एक बार फिर अमेरिका कि कंपनी गूगल, यूक्रेन के लोगों की मदद करने के लिए आगे आई है। गूगल ने घोषणा करते हुए कहां है कि उसकी ओर से यूक्रेन के अभी एंड्रायड मोबइल यूजर्स को रूस के हवाई हमलों के संबंध में अलर्ट भेजा जाएगा। ऐसा करने से यूक्रेन के लोगों को रूस के हवाई हमले करने से पहले  अलर्ट  मिल जाएगा और इससे संभवत: उनकी जान भी बच सकेगी।

अपनी इस सेवा को गूगल यूक्रेन की सरकार के आग्रह के बाद ही शुरू करने जा रही है।  जीएसएम एरेना के मुताबिक,  गूगल की इस नई सेवा का अपडेट गूगल प्‍ले सर्विस में मिल जाएगा। कंपनी के इंजीनियरिंग वाइस प्रेसीडेंट के मुताबिक गूगल इस सेवा के लिए ठीक वैसी ही प्रणाली का यूज करेगा, जैसी क‍ि भूकंप के संबंध में यूज की जाती है।

गूगल ने इससे पहले भी यूक्रेन के पक्ष में कई अहम सेवाएं शुरू और बंद की है। कुछ समय पहले ही गूगल ने यूक्रेन में अपनी गूगल मैप्‍स की कुछ सेवाओं को बंद किया था। इनमें कुछ जगहों की यातायात से जुड़ी  जानकारी और भीड़ के संबंध में जानकारियां थी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें