N
डेस्क रिपोर्टर
लंदन, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। दुनिया भर में कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद से कई देशों ने कोरोना से जुड़े कई प्रतिबंध से लोगों को राहत दिलाई थी। इसी बीच ब्रिटेन में भी कोरोना से जुड़े सभी प्रतिबंध हटाए जा चुके हैं। वहीं इससे ऐहतियातें ढीली पड़ चुकी हैं, इसका नतीजा ये निकला कि यहां करीब 1 हफ्ते के अंदर ही कोरोनाके मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। इसके साथ ही यहां के अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की तादाद बढ़ते जा रही है। वहीं इसे कई विशेषज्ञ कोरोना संक्रमण की अगली लहर बता रहे हैं।
ब्रिटिश सरकार की आधिकारिक वेबसाइट (coronavirus.data.gov.uk) के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 7 दिन में यहां कोरोना के 3,22,917 नए मामले दर्ज किए हैं। इससे पिछले वाले हफ्ते की तुलना में यह आंकड़ा 39.2% ज्यादा है। वहीं कोरोना की वजह से अस्पताल में भर्ती होने वाले लोगों की तादाद भी 11.1% से ज्यादा बढ़ी है।
बतादें कि, यूके हैल्थ सिक्योरिटी एजेंसी की महामारी-विज्ञान विशेषज्ञ मेगल कैल इस बढ़ते हुए मामलों को ओमिक्रॉन के बीए.2 वैरिएंट को जिम्मेदार मान रहे हैं। उन्होंने अपने 9 मार्च को किए गए ट्वीट में इस बात को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि, यूनाइटेड किंगडम के चारों देश उत्तरी आयरलैंड, इंग्लैंड, वेल्स और स्कॉटलैंड के स्वास्थ्य विभाग कोरोना के सही आंकड़े सामने नहीं ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि वेल्स ने जो कोरोना के आंकड़े दिखाई है, उनमें संदिग्ध मामले भी शामिल हैं। वहीं अन्य तीनों देश सिर्फ उन मरीजों के आंकड़े दिखा रहे हैं, जिनमें कोरोना की पुष्टि हो गई हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

