शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
International
भारत-ब्रिटेन के बीच ऐतिहासिक FTA समझौता, व्यापार को मिलेगा नया आयाम
24 जुल, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
GOOGLE

GOOGLE

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

लंदन/नई दिल्ली।भारत और ब्रिटेन ने एक नया इतिहास रचते हुए ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते से दोनों देशों के व्यापारिक और आर्थिक संबंधों को नई मजबूती मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर की उपस्थिति में यह समझौता संपन्न हुआ।यह FTA न केवल व्यापार को आसान बनाएगा, बल्कि दोनों देशों के नागरिकों को रोजमर्रा के सामानों पर कम कीमतों का लाभ भी देगा। अनुमान है कि इससे द्विपक्षीय व्यापार में सालाना 34अरब डॉलर की बढ़ोतरी होगी और 2030तक यह आंकड़ा 120अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।

भारतीय उत्पादों को मिलेगा बड़ा लाभ

इस समझौते से भारत के 99%निर्यात को टैरिफ में छूट का लाभ मिलेगा। इसका सीधा असर चमड़ा, जूते, ऑटोपार्ट्स, सीफूड, खिलौने और कपड़े जैसे उत्पादों पर पड़ेगा, जो अब ब्रिटेन में कम कीमत पर उपलब्ध होंगे। इससे भारतीय निर्यातकों को प्रतिस्पर्धी बढ़त मिलेगी।

भारतीय बाजार को भी मिलेगा फायदा

FTA के तहत ब्रिटेन से आयातित उत्पाद जैसे व्हिस्की,चॉकलेट,बिस्किट,सालमन फिश,कॉस्मेटिक्स,मेडिकल उपकरण और लग्जरी कारें अब भारत में सस्ते और सुगमता से उपलब्ध होंगे। इससे न सिर्फ उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा, बल्कि भारतीय कंपनियों को नई तकनीकों और प्रीमियम उत्पादों तक आसान पहुंच भी मिलेगी।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने कहा,“यह समझौता दोनों देशों के लिए फायदे का सौदा है। इससे वेतन बढ़ेगा, जीवनस्तर सुधरेगा और कामकाजी लोगों की जेब में ज्यादा पैसा आएगा। यह नौकरियों, व्यापार और समृद्धि के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।”

अगला कदम: ब्रिटिश संसद की मंजूरी

हालांकि समझौते पर हस्ताक्षर हो चुके हैं, इसे लागू होने से पहले ब्रिटिश संसद की मंजूरी आवश्यक होगी। इस प्रक्रिया में लगभग एक वर्ष का समय लग सकता है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें