N
डेस्क रिपोर्टर
हवाना, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। फिलिपींस और कनाडा में भरी तबाही मचाने के बाद अब क्यूबा और वियतनाम में नोरू और ‘इयान’ तूफान कहर बरसा रहा है। समुद्री चक्रवात (हरिकेन) ‘इयान’ ने मंगलवार यानी 27 सितंबर को मूसलाधार बारिश के साथ साथ तेज रफ्तार हवाओं ने क्यूबा के पश्चिमी तट से टकराया। वहीं अब यह तूफान तेज रफ्तार के साथ उत्तर की ओर बढ़ते जा रहा है।
बुधवार यानी 28 सितंबर तक इस तूफान के मैक्सिको की खाड़ी से होते हुए अमेरिका के राज्य फ्लोरिडा के तट से टकराने की संभावना जताई गई है। मंगलवार (27 सितंबर) देर रात इस तूफान की वजह से क्यूबा का विद्युत ग्रिड पूरी तरह से ठप हो गया।पूरा देश रातभर अंधकार में रहा।
बतादें कि, गणतंत्र कैरिबियाई सागर में स्थित क्यूबा एक द्वीपीय देश है। वहीं हवाना क्यूबा की राजधानी है, जो सबसे बड़ा शहर भी माना जाता है। तो दूसरा सबसे बड़ा शहर सेंटिआगो डे है। इसके साथ ही क्यूबा ही कैरेबियाई समूह में सबसे अधिक आबादी वाला द्वीप कहा जाता है। इसमें लगभग 11 लाख से अधिक की आबादी है। वहीं अब इस पूरे देश को ‘इयान’ नामक तूफान ने अपनी चपेट में ले लिया है। इसके साथ ही इस तूफान का सबसे ज्यादा असर विद्युत ग्रिड पर पड़ा। जिसकी वजह से पूरा देश अंधेरे में डूबा हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

