गर्मियों के मौसम में कई सारे लोग घूमने फिरने का प्लान बनाते है। इनमें से ज्यादातर लोग इस मौसम में या तो पहाड़ी क्षेत्रों में जाना चाहते है या फिर समुद्र के तट से लगे शहरों में। वहीं कुछ लोग खूबसूरत बीच पर इन्जॉय करने के लिए देश से बाहर तक जाने का प्लान करते है। पर हर कोई छुट्टियां मनाने के लिए देश से बाहर जाना अफोर्ड नहीं कर पाता है।
इसी के चलते आज हम आपको भारत में मौजूद ऐसे कुछ बेहद खूबसूरत समुद्र तटों के बारे में बताएंगे जहां आप अपनी गर्मियों कि छुट्टी आराम से बीता सकते है। तो आइए जानते है इन बीच के बारे में….
अगोंडा बीच
अगर आप शांतिपूर्ण माहौल में घूमना चाहते है तो आप गोवा के अगोंडा बीच पर जा सकते हैं। यहां का पानी नीला है जो बेहद ही खुबसूरत नजर आता है। इसके साथ ही इस बीच का माहौल बहुत शांत रहता है। यहां पर अगोंडा नाम का एक चर्च भी है। बतादें कि ये बीच सन बाथ के लिए भी जाना जाता है। जिसके लिए लोग दूर दूर से सन बाथ का आनंद लेने के लिए आते है।
पलोलेम बीच
अगर आपका मूड पार्टी, मस्ती करने का है तो आप गोवा का पालोलेम बीच जा सकते है। इस बीच पर काफी ज्यादा भीड़भाड़ रहती है। साथ ही यहां पर लोग पार्टी, मसाज, सेमिनार, योगा जैसे चीजों का आनंद लेते के लिए दूर दूर से आते हैं। ये बीच नारियल के पेड़ों से घिरे हुआ है। यहां का पानी नीले क्रिस्टल जैसा साफ दिखाई देता है।
मालपे बीच
मालपे बीच भारत के सबसे खूबसूरत तटों में से एक है। बतादें कि ये बीच कर्नाटक में स्थित है। जो द्वीप विशाल बेसाल्ट चट्टानों के लिए जाना जाता है। ये बीच एक छोटे से द्वीपसेंट मैरी से करीब 15 किलो मीटर की दूरी पर स्थित है। इस द्वीप को कोकोनट आइल के नाम से भी देश भर में जाना जाता है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

