शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
International
फ्रांस में लोगों को लगी बूस्टर डोज, ओमिक्रॉन की चपेट में आ चुके है 38 देश
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
फ्रांस में लोगों को लगी बूस्टर डोज, ओमिक्रॉन की चपेट में आ चुके है 38 देश

फ्रांस में लोगों को लगी बूस्टर डोज, ओमिक्रॉन की चपेट में आ चुके है 38 देश

N
डेस्क रिपोर्टर
कोरोना के नए वेरिएंट 'ओमिक्रॉन' के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे है। इसी बीच फ्रांस में 1 करोड़ नागरिकों को बूस्टर डोज लगाया गया है। इस बात की जानकारी फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्री ओलिवियर वेरन ने सोशल मीडिया के जरिए दी। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार  5.20 करोड़ लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। वहा पर मॉडर्ना, फाइजर/बायोएनटेक,एस्ट्राजेनेका और जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन लगाई जा रही है। 

फ्रांस में शुक्रवार रात तक 51,624 कोरोना के नए  केस रजिस्टर हुए है। कोरोना मामले की बात करें तो यह एक हफ्ते मे करीब 60%  इजाफा हुआ है। जिसके बाद सरकार की चिंता और  बढ़ गई है। सोमवार यानी 6 दिसंबर को फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्री इसी बात पर बैठक करने जा रहे हैं। 

अब तक ओमिक्रॉन की चपेट में आए 38 देश
कोरोना के नए वैरिएंट 'ओमिक्रॉन' ने अब तक दुनिया के 38 देशों में दस्तक दे दी है। World Health Organization ने बताया कि अब तक दो हफ्ते में किसी भी देश में इस नए वैरिएंट से संक्रमित व्यक्ति की जान नही गई है।

WHO के डायरेक्टर माइकल रयान ने बताया कि ये नया वेरिएंट कितना खतरनाक है, इसकी अभी सही जानकारी नही मिली है। साथ ही यह वैक्सीन पर कितना प्रभाव दिखा रहा है, इस बात की भी अभी जानकारी सामने नहीं आई है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें