शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
International
युद्ध से जूझ रहे यूक्रेन में फंसी पाकिस्तानी छात्रा को बाहर निकलने में भारत ने की मदद, छात्रा बोली - 'शुक्रिया मोदी जी'
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
युद्ध से जूझ रहे यूक्रेन में फंसी पाकिस्तानी छात्रा को बाहर निकलने में भारत ने की मदद, छात्रा बोली - 'शुक्रिया मोदी जी'

युद्ध से जूझ रहे यूक्रेन में फंसी पाकिस्तानी छात्रा को बाहर निकलने में भारत ने की मदद, छात्रा बोली - 'शुक्रिया मोदी जी'

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

कीव, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध आज बुधवार को 14वें दिन भी जारी है। वहां फंसे 20 हजार भारतीयों को बाहर निकालने भारत सरकार ने ऑपरेशन गंगा चलाया है। इस ऑपरेशन के तहत अब तकन18 हजार से ज्यादा भारतीयों सुरक्षित भारत ले आया गया है। इसमेंअच्छी बात ये है कि भारत सरकार यूक्रेन में ना सिर्फ भारतीय नागरिकों की मदद कर रही है बल्कि दूसरे देशों को छात्रों की भी मदद कर रही है। 


भारत ने की पाकिस्तानी छात्रा की मदद
यूक्रेन के बॉर्डर पर पहुंचे अधिकारियों ने भारत समेत अन्य देशों के स्टूडेंट्स को भी वॉर जोन से निकलने में मदद की। उन्हीं में से एक पाकिस्तान की अस्मा शफीक भी है जिसे युद्ध से जूझ रहे यूक्रेन से बाहर निकलने में भारत ने सहायता दी। अब वो भारत की मदद से सुरक्षित अपने देश पाकिस्तान लौट रही है। 

पाकिस्तानी छात्रा ने पीएम मोदी को दिया धन्यवाद
अस्मा ने कीव के भारतीय दूतावास और प्रधानमंत्री मोदी का शुक्रिया अदा किया है। उसका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अस्मा कह रही है, उन्हें भारतीय अधिकारियों ने बचा लिया है और वे पश्चिमी यूक्रेन के रास्ते में है। जल्द ही अपने परिवार से मिल जाएंगी। यहां हम बहुत कठिन परिस्थिति में फंस गए थे। मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शुक्रगुजार हूं, क्योंकि हम सुरक्षित यहां से निकल पा रहे हैं।

पाकिस्तान छात्रों को अपनी सरकार को कोसा
यूक्रेन में फंसे पाकिस्तानी छात्रों ने पिछले हफ्ते एक वीडियो पोस्ट कर भारत की तारीफ की थी और पाकिस्तान सरकार को जमकर कोसा था। वीडियो में छात्र कहते नजर आ रहे थे कि, हमसे (पाकिस्तान) अच्छा तो भारत है, यहां फंसे भारतीय छात्रों को कोई परेशानी नहीं हो रही है। उन्हें सुरक्षित अपने मुल्क ले जाया जा रहा है। पाकिस्तानी होने का हमे नुकसान हो रहा है।

दूसरे देश भी तिरंगे को बना रहे ढाल
बतादें, यूक्रेन में हालात तेजी से खराब हो रहे। भारत यूक्रेन में फंसे अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने में जुटा हुआ है। यूक्रेन में न सिर्फ पाकिस्तान बल्कि तुर्की और बांग्लादेश के लोगों ने भी यूक्रेन से निकलने में तिरंगे को अपनी ढाल बनाया था।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें