रविवार, 08 मार्च 2026
Logo
International
कीव में भारतीय दूतावास ने यूक्रेन में भारतीयों को बॉर्डर पर जाने से पहले सरकार के साथ समन्वय करने को कहा
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
कीव में भारतीय दूतावास ने यूक्रेन में भारतीयों को बॉर्डर पर जाने से पहले सरकार के साथ समन्वय करने को कहा

कीव में भारतीय दूतावास ने यूक्रेन में भारतीयों को बॉर्डर पर जाने से पहले सरकार के साथ समन्वय करने को कहा

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

कीव, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने शनिवार को एक एडवाइजरी जारी कर भारतीय नागरिकों से सीमा चौकियों और दूतावास पर भारतीय अधिकारियों के साथ पूर्व समन्वय के बिना किसी भी सीमा चौकी पर नहीं जाने को कहा।


एडवाइजर में कहा गया है कि, विभिन्न सीमा चौकियों पर स्थिति संवेदनशील है और दूतावास पड़ोसी देशों में हमारे दूतावासों के साथ भारतीय नागरिकों की समन्वित निकासी के लिए लगातार काम कर रहा है। दूतावास को उन भारतीय नागरिकों को पार कराने में मदद करना मुश्किल हो रही है जो बिना पूर्व सूचना के सीमा चौकियों तक पहुंचते हैं। 
 
 
विदेश मंत्रालय (MEA) द्वारा यूक्रेन की पश्चिमी सीमाओं पर टीमें भेजे जाने के बाद, भारत सरकार ने शुक्रवार को रोमानिया और हंगरी से उड़ानों के माध्यम से भारतीय नागरिकों को निकालने के अपने प्रयासों पर ध्यान केंद्रित किया।

यूक्रेन के अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने के साथ, सरकार शनिवार को दिल्ली और मुंबई से एयर इंडिया की उड़ानें रोमानिया के बुखारेस्ट और हंगरी के बुडापेस्ट के लिए भेजने की व्यवस्था कर रही है।  सूत्रों ने कहा कि इन उड़ानों का संचालन रोमानिया और हंगरी के अधिकारियों से मंजूरी के अधीन है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें