
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskमाइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जय डोर्सी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, अब भारतीय मूल के पराग अग्रवाल जैक के पद को संभालेंगे। ट्विटर ने कंपनी के बोर्ड सदस्य ब्रेड टेलर को तत्काल प्रभाव से बोर्ड का स्वतंत्र अध्यक्ष बनाने की घोषणा भी की है। ट्विटर के कोफाउंडर रहे जैक डोर्सी ने एक बयान में कहा कि फाउंडर से सीईओ, चेयर से एग्जीक्यूटिव चेयर, फिर सीईओ लगभग 16 साल कंपनी में गुजारने के बाद मैंने फैसला किया है कि छोड़ने का वक्त आ गया है।
जैक का सफर
2006 में ट्विटर की स्थापना
2008 तक सीईओ रहे
2015 में दो आर सीईओ बने
'स्क्वायर इंक' के भी रहे सीईओ
पराग बोले उत्साहित हूं
2017 में सीटीओ पराग अग्रवाल ने कहा कि लगातार मेंटरशिप, सहयोग और भागीदारी के लिए मैं उनका आभारी हूं। उनके नेतृत्व में कंपनी ने जो उपलब्धि हासिल की है मैं उन्हें आगे बढ़ाने के लिए तैयार हूं।
आईआईटी मुंबई के छात्र
पराग ने आईआईटी बॉम्बे से इंजीनियरिंग और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में डॉक्टरेट किया है। ट्विटर में वह 2011 से हैं। इससे पहले वह याहू, माइक्रोसॉफ्ट और एटीएंडटी के साथ काम कर चुके हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

