N
डेस्क रिपोर्टर
जकार्ता, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। इंडोनेशिया में पूर्वी नूसा तेनगारा क्षेत्र में 7.5 तीव्रता के भूकंप आने के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने भूकंप के बाद जानकारी देते हुए सुनामी की आशंका जताई है। तो यूरोपियन मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजी सेंटर ने बताया कि यह भूंकप 7.7 तीव्रता का था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस भूकंप से अब तक किसी भी जान जाने कोई सूचना नहीं है। वहीं अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने भी जानकारी देते हुए बताया कि, रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 7.3 देखने को मिली। तो फ्लोरेस आइलैंड के मौमेरे टाउन के एक व्यक्ति ने जानकारी दी कि जब यह भूकंप आया तो लोग डर के कारण अपने अपने घरों से बाहर निकल आए।
जानकारी के मुताबिक, यह भूकंप 112 किमी दूर 12किमी की गहराई में फ्लोरेस आइलैंड के पूर्वी हिस्से लारानतुका के उत्तर पश्चिम में था। इसके आने से पूर्वी नूसा तेनगारा, मालुका, दक्षिणपूर्वी और दखिण सुलावेसी, पश्चिमी नूसा तेनगारा के लिए सुनामी की चेतावनी दे दी गई है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

