N
डेस्क रिपोर्टर
यरूशलम, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। दुनियाभर में कोरोना वायरस के साथ साथ इसके नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं। कई देश लगातार वैक्सिनेशन को लेकर रिसर्च कर रहे हैं। जिसमे से कई एक्सपर्ट्स ऐसे भी है जो संक्रमण से निपटने के लिए बूस्टर डोज पर जोर दे रहे है। इसी बीच, गुरुवार को इजराइल ने नए साल के मौके पर अपने लोगों को वैक्सीन की चौथी बूस्टर शॉट का तोहफा दे दिया है। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से बढ़ रहे मामलों के बीच वैक्सिन की चौथी बूस्टर शॉट लगाने कि मंजूरी देने वाला इजराइल दुनिया का पहला देश है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के महानिदेशक नचमन ऐश ने कहां कि, जिनकी कमजोर इम्यूनिटी है उन लोगों के लिए चौथी वैक्सीन को हम ने मंजूरी दे दी है। उन्होंने बताया कि, हम ने ऐसा उन अध्ययनों के बाद किया, जो देश के कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग है उनकी आबादी के लिए चौथी वैक्सीन के साथ साथ अन्य वैक्सीन के लाभ मिल सकेंगे। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के इस भयानक प्रकोप में सबसे ज्यादा खतरा इन्ही लोगों को है जिनकी इम्यूनिटी कमजोर है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

