N
डेस्क रिपोर्टर
यरूशलम, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। एक बार फिर कोरोना की बापसी हो रही है। जहां कोरोना के मामले देश और दुनिया में कम हो रहे थे वहीं दुनिया के कई देशों में एक बार फिर से कोरोना मामलों में बढोतरी देखी जा रही है। इसी बीच सोमवार को इजराइल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए। जिसके कारण उनका भारत का दौरा फिलहाल के लिए टाल दिया गया है। बतादेंकि, नफ्ताली बेनेट 3 से 5 अप्रैल तक नई दिल्ली के दौरे पर आ रहे थे।
भारत में किया था पीएम मोदी ने आमंत्रित
भारत के पीएम मोदी और बेनेट पिछली साल अक्टूबर में ग्लासगो में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (COP26) के मौके पर एक साथ मिले थे। जहां पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री बेनेट को आमंत्रित किया था। वहीं बेनेट को एन टाइम पर अपना भारत दौरा टालना पड़ा। फिलहाल वे आइसोलेशन में रहकर कामकाज संभाल रहे है।
इजराइल में कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद भी यहां की सरकार ने कोरोना के प्रतिबंधों को हटाने से इनकार कर दिया है। स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ एक परामर्श बैठक के बाद प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट और स्वास्थ्य मंत्री नित्जन होरोविट्ज ने फैसला लिया था कि मास्क मैंडेट को नहीं हटाया जाएगा, पर अप्रैल में एक बार फिर से उपाय की समीक्षा की जाएगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

