
तेहरान/यरुशलम। मध्य-पूर्व में जंग के बादल और गहरे हो गए हैं। इजराइल ने शुक्रवार सुबह ईरान पर एयरस्ट्राइक की पुष्टि कर दी है। इजराइली रक्षा मंत्री योआव गैलेंट और इजराइल काट्ज ने कहा कि फाइटर जेट्स ने ईरान के सैन्य और परमाणु ठिकानों को निशाना बनाया है।
न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, तेहरान के पास छह सैन्य ठिकानों पर हमला हुआ, जिनमें चार परमाणु ठिकाने भी शामिल हैं। इस हमले से ईरान की सैन्य और परमाणु शक्ति को गहरी चोट पहुंची है।
बड़े-बड़े नाम ढेर! IRGC कमांडर, वैज्ञानिक और आर्मी चीफ मारे गए
➡️ IRGC कमांडर हुसैन सलामी की मौत की पुष्टि ईरानी सरकारी मीडिया ने की है।
➡️ परमाणु वैज्ञानिक मोहम्मद मेहदी तेहरांची और फरदून अब्बासी भी मारे गए।
➡️ इजराइली मीडिया दावा कर रही है कि ईरानी आर्मी चीफ मोहम्मद बाघेरी और कई टॉप सैन्य अधिकारी भी इस हमले में मारे गए हैं।
ईरानी सुप्रीम लीडर की चेतावनी: "इजराइल को सजा मिलेगी"
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामनेई ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “हम इजराइल को इस हमले के लिए बिना सजा दिए नहीं जाने देंगे।” उन्होंने ईरानी सेना को हाई अलर्ट पर रखा है और जवाबी कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
IAEA की पुष्टि: नतांज में परमाणु संवर्धन केंद्र पर हमला
IAEA प्रमुख राफेल ग्रॉसी ने बताया कि नतांज परमाणु केंद्र पर हमला हुआ है। यह ईरान का सबसे संवेदनशील परमाणु संयंत्र है। उन्होंने कहा, "हम रेडिएशन रिस्क को लेकर ईरानी अधिकारियों से संपर्क में हैं।"
PM नेतन्याहू बोले- हम तैयार हैं, नागरिक सहयोग करें
इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, “ईरान के पास हमें नुकसान पहुंचाने की बड़ी क्षमता है, लेकिन हम हर चुनौती के लिए तैयार हैं। मैं नागरिकों से अपील करता हूं कि वे सतर्क और सहयोगी रहें।”
ट्रम्प बोले- पहले से थी जानकारी, कई ईरानी नेता अब नहीं रहेंगे
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने Fox News पर कहा, “मुझे पहले से मालूम था कि इजराइल यह हमला करेगा। ईरान के पास न्यूक्लियर बम नहीं होना चाहिए। अब जो नेता हमसे बात करते थे, वे शायद अब जीवित नहीं हैं।”
बड़ी बातें एक नजर में
➡️ इजराइली फाइटर जेट्स का ईरान पर बड़ा हमला
➡️ तेहरान के पास 6 ठिकाने तबाह, जिनमें 4 परमाणु साइट
➡️ IRGC कमांडर, आर्मी चीफ, वैज्ञानिकों की मौत की पुष्टि
➡️ IAEA ने नतांज में हमले की पुष्टि की
➡️ खामनेई बोले- इजराइल को सजा जरूर मिलेगी
➡️ नेतन्याहू ने देशवासियों को सतर्क रहने को कहा
➡️ ट्रम्प ने कहा- “हमले की पहले से थी जानकारी”
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

