सोमवार, 09 मार्च 2026
Logo
International
IT कंपनी इंफोसिस रूस में बंद करेगी अपने सभी ऑफिस
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
IT कंपनी इंफोसिस रूस में बंद करेगी अपने सभी ऑफिस

IT कंपनी इंफोसिस रूस में बंद करेगी अपने सभी ऑफिस

N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। खबरों की माने तो IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी इंफोसिस रूस में अपने सभी ऑफिस बंद करने जा रही है। बतादें कि, ब्रिटिश मीडिया ने कंपनी के सह-संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति के दामाद ऋषि सनक पर व्लादिमीर पुतिन के शासन से मुनाफाखोरी का इल्जाम लगाया है। वहीं ब्रिटेन के चांसलर ऋषि हैं। BBC ने सूत्रों का हवाला देकर बताया कि, इंफोसिस ने अपने मास्को में स्थित कर्मचारियों को कही दूसरे जगह काम डूंडने की बात कही हैं। 

 
वहीं, इससे पहले इंफोसिस ने स्थानीय उद्यमों के साथ किसी भी सक्रिय व्यावसायिक के संबंध होने से मना कर दिया था, साथ ही कहा- कंपनी ने रूस और यूक्रेन में हुए युद्ध में पीड़ितों के लिए राहत के लिए $ 1 मिलियन का वादा किया था। 

 
 
बतादें कि,  ऋषि सुनक का विवाह नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति के साथ हुआ हैं। बताया जा रहा है कि, इंफोसिस के 40 करोड़ पाउंड से अधिक के शेयर अक्षता मूर्ति के पास हैं। वहीं ऋषि सुनक ने इस रिपोर्ट्स का खंडन कर दिया है। वहीं अक्षता मूर्ति की इंफोसिस में 0.9% की हिस्सेदारी से ज्यादा होने का अनुमान लगाया गया है। ऋषि सन के एक प्रवक्ता ने पहले बताया है कि,  न उनकी ओर से और न ही उनके किसी परिवार के सदस्य की “कंपनी के ऑपरेशन के फैसलों में कोई भागीदारी रहेगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें