
वाशिंगटन, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। विश्व की अग्रणी दवा कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन के कोरोना टीके से खून के थक्के जमने के गंभीर जोखिम का पता चला है। इसे देखते हुए अमेरिकी दवा नियामक ने जॉनसन के कोरोना टीके के इस्तेमाल के लिए कुछ प्रतिबंध लगाए हैं।
अमेरिका के खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने कहा कि अब j&j के इस टीके की खुराक केवल उन्हीं व्यस्को को दी जा सकेगी जो कोई दूसरी वैक्सीन नहीं ले सकते या फिर खासतौर से इस कंपनी का टीका लगवाने का अनुरोध करते हैं। एफडीए के टीके से जुड़े मामलों के प्रमुख डॉक्टर पीटर मार्क्स ने बताया कि, जॉनसन का टीका लगवाने के शुरुआती 2 हफ्ते में खून के थक्के जमने की शिकायत उत्पन्न हो सकती है, ऐसे में अगर आपने 6 महीने पहले टीका लगवाया था तो आपके लिए चिंता की कोई बात नहीं है।
एक खुराक वाला टिका है जॉनसन एंड जॉनसन का
एफडीए ने फरवरी 2021 में 18 साल और उससे अधिक उम्र के व्यस्को में जॉनसन एंड जॉनसन के कोरोना रोधी टीके के आपात इस्तेमाल की मंजूरी दी थी। शुरुआत में इस टीके को कोरोना से निपटने के लिए एक महत्वपूर्ण हथियार के रूप में देखा जा रहा था, क्योंकि इसकी केवल एक ही खुराक लेने की जरूरत पड़ती है। अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र द्वारा आंकड़ों के अनुसार अमेरिका में 20 करोड़ से अधिक लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। इन लोगों ने मॉडर्न व फाइजर के टीके लगवाए हैं। वही 1.7 लाख से कम लोगों को जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन लगाई गई है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

