शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
International
विश्व मे कोविड के मामले बढ़ कर 52.6 करोड़ हुए, 62.7 लाख लोगों की हुई मौत
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
विश्व मे कोविड के मामले बढ़ कर 52.6 करोड़ हुए, 62.7 लाख लोगों की हुई मौत

विश्व मे कोविड के मामले बढ़ कर 52.6 करोड़ हुए, 62.7 लाख लोगों की हुई मौत

N
डेस्क रिपोर्टर

वाशिंगटन। वैश्विक कोरोना वायरस के मामले 52.6 करोड़ को पार कर गए हैं, जबकि मौतें 62.7 करोड़ से अधिक हो गई हैं और टीकाकरण 11.44 बिलियन से अधिक हो गया है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी द्वारा साझा किए गए आंकड़ों से इसकी जानकारी मिली है।


मंगलवार सुबह अपने लेटेस्ट अपडेट में, यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने खुलासा किया कि वर्तमान वैश्विक मामले 526,061,225 और मरने वालों की संख्या 6,278,344 और प्रशासित टीकाकरण की कुल संख्या बढ़कर 11,445,649,266 हो गई।


सीएसएसई के अनुसार, 83,390,587 और 1,002,376 पर दुनिया के सबसे अधिक मामलों और मौतों के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। 43,138,393 मामलों के साथ भारत दूसरा सबसे प्रभावित देश बना हुआ है।


एक करोड़ से अधिक मामलों वाले अन्य देशों में ब्राजील (30,803,995), फ्रांस (29,551,335), जर्मनी (26,109,965), यूके (22,448,854), रूस (18,030,719), दक्षिण कोरिया (17,993,985), इटली (17,257,573), तुर्की (15,064,220), स्पेन (12,234,806) और वियतनाम (10,710,066) हैं।


एक लाख से अधिक मौतें दर्ज करने वाले देशों में ब्राजील (665,891), भारत (524,459), रूस (370,795), मैक्सिको (324,768), पेरू (213,106), यूके (178,744), इटली (166,032), इंडोनेशिया (156,534), फ्रांस (148,955), ईरान (141,281), कोलंबिया (139,833), जर्मनी (138,485), अर्जेंटीना (128,825), पोलैंड (116,268), स्पेन (105,952) और दक्षिण अफ्रीका (100,952) शामिल हैं।


(Source : IANS)

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें