नेपाल के अंतरिम प्रधानमंत्री की नियुक्ति को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पहले अंतरिम प्रधानमंत्री पद के लिए सुप्रीम कोर्ट की पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की का नाम सामने आया था। वहीं अब जेन जी गुट ने अंतरिम प्रधानमंत्री पद के लिए कुलमन घिसिंग के नाम का प्रस्ताव रखा है।
कुलमन घिसिंग नेपाल के एक सिविल इंजीनियर और सार्वजनिक सलाहकार हैं, जिन्हें बिजली संकट (लोड शेडिंग) को खत्म करने के लिए व्यापक रूप से सराहा जा चुका है। कुलमन का नाता सिर्फ नेपाल से ही नहीं भारत से भी बेहद खास है।
कौन हैं कुलमन घिसिंग
कुलमन घिसिंग का जन्म साल 1970 में 25 नवम्बर को नेपाल के रामेछाप जिले में हुआ था । उन्होंने शुरुआती शिक्षा रामेछाप में ही ली और बाद में वे भारत के जमशेदपुर शहर में आए। यहीं पर Regional Institute of Technology से उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। इस दौरान उन्होंने इंजीनियरिंग की जो बारीकियां सीखीं, वो उन्होंने बतौर इंजीनियर खूब काम आईं।
ईमानदार इंजीनियर की छवि
नेपाल इलेक्ट्रॉनिक अथॉरिटी के प्रबंध निदेशक के पद पर उन्होंने दो कार्यकाल पूरा किए । पहला टर्म 2016‑2020 में और फिर 2021‑2025 में खत्म किया। उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि लंबे समय से जारी बिजली कटौती की समस्या को समाप्त करना था, जिसने उन्हें लोकप्रियता दिलाई। उनके कार्यकाल में कई शहरों में लगातार बिजली की आपूर्ति स्थिर हुई और समग्र बिजली व्यवस्था पहले के अपेक्षाकृत बेहतर स्थिति में आ गई।
उन्होंने विद्युत उत्पादन, ट्रांसमिशन और वितरण प्रणालियों में सुधार किया, बिजली के चोरी एवं बर्बादी को घटाया और बिजली एक्सपोर्ट और इम्पोर्ट संतुलित बनाया.
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

