N
डेस्क रिपोर्टर
लंदन, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। ब्रिटेन में कोरोना से लगाए गए लॉकडाउन के दौरान प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और कुछ उनके कर्मचारियों द्वारा पार्टी करने की एक जांच में बताया गया है कि, ये नियमों का ‘‘घोर उल्लंघन’’ था। जिसके बाद प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने समूचे घटनाक्रम पर आज (1फरवरी) माफी मांगी, इसके साथ ही उन्होंने कहां कि, उन पर और उनकी सरकार पर यकीन किया जा सकता है। वे सभी चीजों को ठीक कर देंगे।
वरिष्ठ लोकसेवक सू ग्रे ने अपनी एक रिपोर्ट में निष्कर्ष देते हुए लिखा कि, सरकार में निर्णय और नेतृत्व की विफलताएं थीं’ और ‘कुछ चीज़े ऐसी होती है जिसकी अनुमति’ नहीं दी जानी चाहिए। बतादें कि, पुलिस के अनुरोध करने पर निष्कर्षों के प्रमुख अंशों को फिलहाल रोककर रखा गया है, क्योंकि पुलिस इस मामले में अपनी अलग से जांच कर रही है।
जांच रिपोर्ट दे सकती है बोरिस जॉनसन को झटका
रिपोर्ट का निकला हुआ निष्कर्ष बोरिस जॉनसन के लिए एक झटका है। इस निष्कर्ष में उन्होंने पहले कहा था कि, नियमों का हर वक्त पालन किया गया है। ग्रे के निष्कर्ष 16 में से सिर्फ चार कार्यक्रमों से संबंधित हैं जिनकी उन्होंने अच्छे से जांच की थी। साल 2020 और 2021 में 12 ओर पार्टियों को लेकर उनके निष्कर्षों को पुलिस के अनुरोध करने पर रोक दिया है। फिलहाल पुलिस मामले कि अलग से जांच कर रही है।
वहीं, प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने समूचे घटनाक्रम पर माफी मांगते हुए कहा कि, जनता उन पर और उनकी सरकार पर यकीन किया जा सकता है। जॉनसन ने हाउस ऑफ कॉमन्स में सांसदों से कहा कि, वह ‘पार्टीगेट’ मामले को देखते हुए सरकार चलाने के तरीकों को बदलेंगे। उन्होंने बोला, ‘‘मुझे यकीन है, मैं इसे ठीक कर दूंगा। ’’
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

