
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskलंदन, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। 26 साल के मैकेनिकल इंजीनियर तैयब शफीक ने ब्रिटेन का पहला ऐसा कैफे लॉन्च किया है जो 7 तरीके की क्रिप्टोकरंसी में पेमेंट एक्सेप्ट करता है। इस कैफे का नाम 'चाय अड्डा' है। बिटकॉइन और एथेरियम जैसे बड़े कॉइन की गैस फीस और ट्रांजेक्शन फीस को कम करने के लिए तैयब अपने ग्राहकों को रिपल, लाइटकॉइन, डॉजकॉइन और शिबाइन में भी पेमेंट का ऑप्शन देते हैं।

शफीक ने बताया कि क्रिप्टो करेंसी में पेमेंट एक्सेप्ट करने के लिए उन्होंने एक एप एप डेवलपर कराया है। उन्होंने कहा डिजिटल करेंसी अपने डिसेंट्रलाइज नेचर के कारण फ्यूचर की करेंसी है। आने वाले दिनों में विभिन्न ब्रांड और आउटलेट भी डिजिटल करेंसी अपनाएंगे। कैफे ऑपरेशन मैनेजर राणा ने बताया कि कैफे का एनएफटी फ्रेंचाइजिंग मॉडल है जो भी कैफे आर्ट की एनएफटी लेता है, उसे लाइफ टाइम के लिए 10% का डिस्काउंट मिलता है। इसके अलावा कैफे को मेटावर्स में भी लांच करने का प्लान है।

यह दुनिया का पहला कैफे होगा जो मेटावर्स में मैं लांच होगा। यानी लोग मेटावर्स में इस कैफे में वर्चुअल मीटिंग कर सकेंगे। इस पूरे कैफे को ट्रक आर्ट में डिजाइन किया गया है। यहां की टेबल पर लूडो बोर्ड बनाए गए हैं। कैफे की छत और दीवार पर वाइब्रेंट ट्रक आर्ट है। चाय और कॉफी को कैटल्स और चमकीले रंगों में रंगे हुए प्यालो में परोसा जाता है। कैफे में कश्मीरी गुलाबी चाय, वडा पाव, बिरयानी और मसाला चाय सहित कई अन्य चीजें पड़ोसी जाती है। ब्रिटेन में यह कैफे बीबीसी टेलीविजन सेंटर ऑफ लंदन के पॉपुलर शॉपिंग मॉल के पास स्थित है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

