
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 नागरिकों की हत्या के बाद भारत ने 6-7 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर चलाया। भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक हमले किए। अब जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी ने खुद वीडियो जारी कर मसूद अजहर के पूरे परिवार की मौत की पुष्टि कर दी है।
भारत का निशाना
➡️ भारत ने बहावलपुर, कोटली और मुरीदके सहित कुख्यात आतंकी अड्डों को तबाह किया।
➡️ बहावलपुर स्थित जमिया मस्जिद सुभान अल्लाह—जैश का मुख्यालय—पूरी तरह नेस्तनाबूद।
➡️ यही मस्जिद मसूद अजहर के आतंकी ऑपरेशन का केंद्र मानी जाती थी।
जैश कमांडर का बयान
वीडियो में मसूद इलियास कश्मीरी उर्दू में कहता है, “दिल्ली, काबुल और कंधार से लड़ते-लड़ते हमने सब कुछ कुर्बान किया। 7 मई को बहावलपुर में मौलाना मसूद अजहर का परिवार भारतीय सेना ने तबाह कर दिया।”
यह बयान साफ करता है कि पाकिस्तान की जमीन पर आतंकियों को पनाह मिलती रही है।
अंतरराष्ट्रीय असर
पाकिस्तानी मीडिया पहले ही दावा कर चुका था कि मसूद अजहर ने अपने 10 परिजनों की मौत मान ली है। यूनाइटेड नेशंस ने जैश-ए-मोहम्मद को आतंकी संगठन घोषित कर रखा है। भारत ने एक बार फिर यह साबित किया कि आतंकी हमलों का जवाब उसी भाषा में दिया जाएगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

