N
डेस्क रिपोर्टर
लंदन, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। इन दिनों दुनियभर में कोरोना महामारी से हाहाकार मचा हुआ है। इस वायरस के साथ साथ दुनिया में तमाम तरह के वायरस फैले हुए हैं। जिसके चपेट में हजारों और लाखों लोग आ चुके हैं। इसी बीच मंकीपॉक्स नाम की एक बीमारी ने विश्व के चिकित्सकों की चिंता में डाल दिया है। अब तक यूनाइटेड किंगडम, पुर्तगाल और स्पेन में मंकीपॉक्स के मामले सामने आए है। पर इस बीमारी के फैलने का खतरा दिन पर दिन तेजी से बढ़ रहा है।
बतादें कि यह बीमारी मंकीपॉक्स नाम के वायरस से फैलती है। इसका संक्रमण इंसानों में होने वाले चेचक से मिलता-जुलता है। बतादें कि, वर्ष 1958 में मंकीपॉक्स की खोज में बंदरों के एक समूह से की गई थी, जिसके बाद इसका नाम मंकीपॉक्स रखा गया।
वहीं मंकीपॉक्स के दो तरह के वैरिएंट सामने आए है। पहला वैरिएंट कांगो स्ट्रेन, जो काफी गंभीर है। पर अच्छी बात यह कि इसमें मृत्यु दर सिर्फ 10 फीसदी है। वहीं इसका दूसरा पश्चिमी अफ्रीका स्ट्रेन, जिसमें मृत्यु दर एक फीसदी बताया गया है। हाल ही में सामने आए ब्रिटेन में मंकीपॉक्स के मामले पश्चिम अफ्रीकी स्ट्रेन बताया जा रहा है। बतादें कि मंकीपॉक्स आमतौर पर चूहों और बंदरों के जरिए इंसानों के बीच फैलता है। इसके साथ ही अगर कोई संक्रमित व्यक्ति से संपर्क में कोई अता है तो उसे भी ये बीमारी हो सकती है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

