N
डेस्क रिपोर्टर
जिनेवा, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। कोरोना महामारी अभी खत्म ही नही हुई थी कि एक ओर नया वायरस दुनिया पर कहर बरसाने लगा है। यूरोप से लेकर अमेरिका तक मंकीपॉक्स का संक्रमण फैलते जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बताया कि, वैश्विक रूप से इस महामारी के जोखिम कि बात करें तो इसका स्तर मध्यम है। आगे कहां कि, ऐसा पहली बार हो रहा है जब मंकीपॉक्स के मामले व्यापक रूप से भौगोलिक क्षेत्रों जैसे पश्चिम और मध्य अफ्रीका में फैल रहा हैं। इसके साथ ही WHO ने आगाह करते हुए कहा कि, अगर यह वायरस खुद को मानव रोगजनक बनाता है और कमजोर इम्यून वालों को यह संक्रमित करता है तो इससे सार्वजनिक जोखिम का स्तर बढ़ने का खतरा हो सकता है।
इस्वे भी पढ़े : ज्ञानवापी मामला : मुस्लिम पक्ष आज भी अपनी दलील जारी रखेंगे
विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि जिस भी देश में मंकीपॉक्स वायरस के मामले मिले हैं उसने अपना स्वरूप नहीं बदला है. कहने का मतलब ये है कि जिन देशों में इस वायरस की उत्पत्ति हुई उन देशों और जहां ये वायरस फैला उन देशों में समान पाया गया है. इसके स्वरूप में कोई बदलाव नहीं पाया गया है. डब्ल्यूएचओ ने उन देशों को बचाव के लिए तत्काल कदम उठाने की सख्त हिदायत दी जिनमें ये वायरस नहीं फैला है.
गुरुवार यानी 26 मई तक आए आंकड़ों के अनुसार 23 देशों में मंकीपॉक्स के 257 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। वहीं 120 संदिग्ध मामलों की रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह ऐसे देश हैं जहां मंकीपॉक्स नहीं पाया जा सकता हैं। अमेरिका में रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र ने शुक्रवार यानी 27 मई कि दोपहर तक आठ राज्यों से 12 मामले सामने आ चुके है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

