शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
International
फ्रांस में मंकीपॉक्स का कहर, अब तक 51 मामले आए समाने, सरकार कर रही वैक्सीन लगवाने की अपील
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
फ्रांस में मंकीपॉक्स का कहर, अब तक 51 मामले आए समाने, सरकार कर रही वैक्सीन लगवाने की अपील

फ्रांस में मंकीपॉक्स का कहर, अब तक 51 मामले आए समाने, सरकार कर रही वैक्सीन लगवाने की अपील

N
डेस्क रिपोर्टर
पेरिस, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। कोरोना महामारी से लोग अभी उभरे ही नही थे कि एक नया वायरस दुनिया भर में चिंता का विषय बन गया है। इसी बीच  फ्रांस में मंकीपॉक्स के मामले  दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। लोगों को यह बीमारी अब  कोरोना  की तरह ही डराने लग गई हैं। पिछले शुक्रवार को फ्रांसीसी स्वास्थ्य अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया था कि, अब तक देश में  मंकीपॉक्स के कुल 51 मामले सामने आ चुके हैं। 

इसके साथ ही पिछले बुधवार को फ्रांस में मॉन्कीपॉक के कुल 33 मामले देखे गए थे। फ्रेंच नेशनल पब्लिक हेल्थ एजेंसी ने बताया कि,  मंकीपॉक्स से पीड़ित सभी मरीज पुरुष हैं, पर इससे राहत की बात यह है कि अब तक सिर्फ 1 मरीज को ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

एनडीटीवी के अनुसार,  फ्रांस में लोगों को मंकीपॉक्स की वैक्सीन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। फ्रांस के हेल्थ मिनिस्टर ब्रिगिट बौर्गुइग्न ने जानकारी देते हुए बताया कि,  स्वास्थ्य अधिकारियों को इस बात की उम्मीद नहीं थी कि, मंकीपॉक्स के इतने मामले सामने आएंगे। आगे उन्होंने बताया कि,  देश में फिलहाल वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने इस वायरस से बचने के लिए लोगों से वैक्सीन लगवाने की अपील की है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें