
एक के बाद एक आतंकी हमलों में पाकिस्तान थर्रा गया। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक ही दिन में लगातार कई आतंकी हमलों में 70 से ज़्यादा लोग मारे गए हैं। पाकिस्तान की सेना ने बयान जारी करते हुए ये जानकारी दी। ये आतंकी हमले बलूचिस्तान के अलग-अलग शहरों में हुए जिसमें सैनिकों, पुलिसकर्मियों, आतंकियों और नागरिकों समेत 70 की मौत हो गई है। ये हाईवे पंजाब प्रांत को जोड़ता है। आतंकियों ने लोगों को बसों और कारों में से उतारकर चुन-चुनकर गोलियों से भून दिया। इसमें 23 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 14 सैनिकों और पुलिस के साथ-साथ 21 आतंकवादी भी इस हमले के दौरान हुई मुठभेड़ में मारे गए।
फिर इसके कुछ घंटे बाद बलूचिस्तान के ही मुसाखेल जिले में आतंकियों ने एक काफिले को रोककर लोगों को गोली मार दी और 35 गाड़ियों में आग लगा दी। इसके कुछ मिनट बाद कलात में एक पुलिस चौकी और एक राजमार्ग पर आतंकी हमला हुआ जिसमें 5 पुलिसकर्मी और 5 नागरिकों समेत 10 लोग मारे गए।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

