शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
International
रूस की राजधानी मॉस्को में हुआ मुंबई जैसा आतंकी हमला, 60 की मौत और 100 से अधिक घायल, ISIS ने ली हमले की जिम्मेदारी
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
रूस की राजधानी मॉस्को में हुआ मुंबई जैसा आतंकी हमला, 60 की मौत और 100 से अधिक घायल, ISIS ने ली हमले की जिम्मेदारी

रूस की राजधानी मॉस्को में हुआ मुंबई जैसा आतंकी हमला, 60 की मौत और 100 से अधिक घायल, ISIS ने ली हमले की जिम्मेदारी

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

रूस की राजधानी मॉस्को के पास क्रोकस सिटी कॉन्सर्ट हॉल में शुक्रवार को मुंबई जैसा आतंकी हमला हुआ है। इसमें 60 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक घायल हैं। घटना की जिम्मेंदारी आतंकी संगठन आईएस ने ली है ।


रूस की राजधानी मॉस्को के पास क्रोकस सिटी कॉन्सर्ट हॉल में शुक्रवार रात आतंकी हमले में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोग घायल हो गए। हमले में मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है। हमले के समय स्थानीय समय के मुताबिक रात करीब 9.32 बजे म्यूजिक कॉन्सर्ट चल रहा था।


अधिकारियों के मुताबिक कॉन्सर्ट के बीच तीन से चार हमलावर घुस आए और स्वचालित हथियारों से गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। इसमें दर्जनों लोग मारे गए। इसके बाद कई धमाके हुए। इससे इमारत का एक हिस्सा ढह गया और आग लग गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची स्वॉट टीम ने मोर्चा संभाल लिया है।


स्वॉट टीम हॉल से लोगों को निकालने में जुटी थी। मौके से 100 से अधिक लोगों को बाहर निकाला गया है। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने सैकड़ों लोगों को बंधक बना लिया है। हालांकि बंधकों को लेकर स्थिति साफ नहीं है, इस कारण सुरक्षा बलों ने कॉन्सर्ट हॉल में प्रवेश नहीं किया है।


घटना के बाद रूसी पुलिस और एलीट कमांडो यूनिट पहुंच गई है। हमले के कारण सिटी हॉल में लगी आग को हेलिकॉप्टर की मदद से बुझाया जा रहा है। इस हमले की जिम्मेंदारी आतंकी संगठन आईएसआईएस ने ली है।


भागते लोगों पर बरसाईं गोलियां

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में हमले के बाद लोग भागते दिखाई दे रहे है। इस दौरान आतंकी भागते हुए लोगों पर भी गोलियां बरसाते नजर आ रहे हैं। इस फायरिंग में भी कई बुजुर्ग और बच्चों की मौत हो गई।


मिलिट्री ड्रेस में घुसे हमलावर

लोगों ने बताया कि हमलावरों ने मिलिट्री ड्रेस पहन रखी थी, इस कारण किसी को उन पर शक नहीं हुआ। हमलावरों ने फायरिंग के बाद लोगों पर ग्रेनेड भी फेंका, जिससे आग लग गई।


अमरीका ने दो सप्ताह पहले किया था आगाह

मास्को में अमरीकी दूतावास ने दो सप्ताह पहले आगाह किया था कि रूसी राजधानी में आतंकी हमला हो सकता है। चेतावनी में खास तौर पर कंसर्ट जैसे भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने की सलाह देते हुए अमरीकी नागरिकों को सावधानी बरतने को कहा गया था।


रूसी विदेश मंत्रालय ने बताया आतंकी हमला

रूस ने इसे आतंकवादी हमला करार दिया है। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जख़ारोवा ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह एक आतंकवादी हमला है। मॉस्को के मेयर ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि मॉस्को में होने वाले सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। वहीं, अमरीकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मॉस्को में हुए आतंकी हमले को भयानक बताया। हालांकि उन्होंने कहा कि इस हमले का यूक्रेन युद्ध से संबंध होने का तत्काल कोई संकेत नहीं है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें