वॉशिंगटन, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। स्पेस के वैज्ञानिकों ने चेतावनी देते हुए बताया कि, एक बेहद ही बड़ा एस्टेरॉइड मतलब छुद्रग्रह प्रथ्वी की ओर बढ़ते नजर आ रहा है। इस एस्टेरॉइड का आकार काफी बड़ा बताया जा रहा है। अगर ये धरती से टक राएगा तो इससे बहुत ज्यादा तबाही मच सकती है।
अमरीका कि स्पेस एजेंसी नासा इस एस्टेरॉइड पर लगातार नजर बनाएं हुए है। नासा ने जानकारी देते हुए बताया की एस्टेरॉइड 3945 मतलब ए 200TZ3 16 मई को धरती के बहुत पास पहुंच सकता है।
एस्टेरॉइड अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने जानकारी देते हुए बताया कि, यह एस्टेरॉइड 1608 फीट चौड़ा होने के साथ यह आकार में न्यूयॉर्क के एम्पायर स्टेट की बिल्डिंग के बराबर है। इसके साथ ही यह एस्टेरॉइड एफिल टॉवर और स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से भी काफी बड़ा बताया गया है। वहीं अगर यह धरती की सतह से टक राएगा तो इससे होने वाली तबाही का अंदाजा भी नही लगाया जा सकता है। वैज्ञानिकों का मानना है कि, यह एस्टेरॉइड आने वाली 16 मई कि सुबह करीब 2.48 बजे धरती के बेहद करीब आएगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

