रविवार, 08 मार्च 2026
Logo
International
ब्रिटेन में कोरोना गाइडलाइन भूले लोग, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना किया बंद
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
ब्रिटेन में कोरोना गाइडलाइन भूले लोग, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना किया बंद

ब्रिटेन में कोरोना गाइडलाइन भूले लोग, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना किया बंद

N
डेस्क रिपोर्टर
लंदन, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। ब्रिटेन में कोरोना के हर दिन नए मामले सामने आ रहे है। कोरोना के नए मामले प्रति दस लाख पर 600 से भी ज्यादा निकल कर सामने आ रहे हैं, पर ब्रिटेन के लोग कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू हुई पाबंदियों से बहुत ऊब चुके हैं। जिस के कारण सरकार भी दबाव में आ रही है। वैक्सीन लगने के बाद से ही ब्रेटन के लोगो ने मास्क पहनन बंद कर दिया था।

देश का सबसे व्यस्त क्षेत्र मध्य लंदन का ऑक्सफोर्ड सर्कल है। यहां पर जिस तरह से देर रात को भीड़ उमड़ती है उसे देखकर लगता है कि कोरोना अब जिसे कही है ही नहीं। भीड़ में लोग न मास्क पहन रहे हैं, और  न ही एक दूसरे से दूरी रख रहे है। अंडरग्राउंड के नाम से जानी जाने वाली मेट्रो भीड़ से खचाखच भरी रहती है। मेट्रो में मास्क पहनने का नियम बनाया गया था, पर इन नियमों का सिर्फ 30 फीसदी लोग ही इसका पालन कर रहे हैं और लोग भी अंग्रेज नहीं हैं।

ब्रिटन के लोग हैं टीकाकरण में आगे
ब्रिटेन में कोरोना को लेकर शुरू से पाबंदियों का विरोध होता आया है, पर इसमें अच्छी बात यह रही कि सरकार ने लोगों का टीकाकरण पूरा करवा दिया। 46 फीसदी लोगों में कोरोना टीकाकरण को लेकर झिझक थी। फिलहाल अब घटकर तीन फीसदी आबादी रह गई है। साढ़े छह करोड आबादी में से करीब साढ़े पांच करोड़ लोगों को पहला डोज लग चुका है और साढ़े चार करोड़ को दोनों डोज लग चुके हैं। साथ ही 12 साल  से ऊपर के बच्चों को टीकाकरण की पहली डोज देने और बुजुर्गों को ‘बूस्टर डोज’ देने का काम भी तेजी से शुरू हो गया है।

यह हैं 94% आबादी को संक्रमण
राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (NHS) से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना संक्रमण में अब कमी आने लगी है। इसके बाद अब कोई नई दूसरी लहर नहीं आएगी। 

बतादें की ब्रिटेन के लोग अभी पांचवीं लहर से गुजर रहे है। इस भरोसे का कारण टीकाकरण को तो बताया जा ही रहा है, साथ ही हाल के हुए  सिरो सर्वे के नतीजे भी यह दर्शाते हैं कि ब्रिटेन की लगभाग 93 से 94 फीसदी आबादी कोरोना संक्रमण का सामना कर चुकी है।

लोग कर रहे कोविड से पूर्व दौर की वापसी
लंदन के साथ साथ  ब्रिटेन के ज्यादातर हिस्सों में लोग  आम जनजीवन, जो महामारी से पूर्व था उस  स्थिति में लौट चुका है। अब वहा के लोग कोरोना वायरस के साथ जीना सीख चुके हैं। भीड़-भाड़ वाले सभी  क्लबों, होटल्स आदि में भी पहले कि भाती चहल-पहल लौट चुकी है। घरेलू आवाजाही में अब किसी भी तरह कि कोरोना से जुड़ी कोई  पाबंदियां नहीं हैं। और जहां हैं पाबंदियां लगी हुई है तो लोग उसे मानने को तैयार ही  नहीं हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें