सोमवार, 09 मार्च 2026
Logo
International
नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने ब्रिटेन में किया निकाहए, पति पीसीबी में जनरल मैनेजर
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने ब्रिटेन में किया निकाहए, पति पीसीबी में जनरल मैनेजर
N
डेस्क रिपोर्टर
लंदन, मध्य केसरी डेस्क। महिला अधिकारों (Women's Right) के लिए तालिबान चरमपंथीयों (Taliban Extremists) का सामना करने वाली नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई (Nobel Award Winner Malala Yousafzai) ने निकाह (Marriage) कर लिया है। नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने ब्रिटेन में शादी की है। उन्होंने अपनी शादी की जानकारी ट्विटर अकाउंट के जरिए शेयर की है। उनकी शादी ब्रिटेन के बर्मिंघम शहर में हुई।

कौन है असर मलिक
मलाला के पति असर मलिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के जनरल मैनेजर है। असर पाकिस्तान सुपर लीग के लिए भी काम कर चुके। मलिक ने लाहौर यूनिवर्सिटी आफ मैनेजमेंट साइंसेज से 2012 में इकोनॉमिक्स और पॉलिटिकल सांइस में बैचलर्स डिग्री प्राप्त की है।

आतंकियों से लोहा ले चुकी है
मलाला यूसुफजई का जन्म पाकिस्तान में हुआ। पाकिस्तान में लड़कियों की शिक्षा और महिला अधिकारों की हिमायत करने वाली मलाला यूसुफजई पर तालिबान आतंकियों ने 2012 स्कूल से लौटते समय गोली मार मार दी थी, तब मलाला की उम्र महज 15 साल की थी। लड़कियों की शिक्षा और अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाली मलाला पाकिस्तान में आतंकियों के निशाने पर रहीं। लेकिन इसके बावजूद मलाला निडर रही और महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ती रही।

कई पुरस्कारों से सम्मानित हो चुकी है मलाला
पाकिस्तान में लड़कियों की शिक्षा का समर्थन और महिला अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करने वाली मलाला यूसुफजई को 2014 में भारत के कैलाश सत्यार्थी के साथ संयुक्त रूप से शांति नोबल पुरस्कार मिला था। तब उनकी उम्र केवल 17 साल की थी। 2013 में मलाला को यूरोपीय यूनियन का शैखरोव मानवाधिकार पुरस्कार प्रदान किया गया था। इसके अलावा भी उन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें