N
डेस्क रिपोर्टर
दुबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। संयुक्त अरब और सऊदी अरब अमीरात में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का पहला केस सामने आया है। फारस की खाड़ी वाले क्षेत्र में यह ‘ओमिक्रॉन’ का पहला मामला है। सऊदी अरब की सरकारी ‘सऊदी प्रेस एजेंसी’ ने जानकारी दी कि उत्तरी अफ्रीकी देश से आया एक व्यक्ति ओमिक्रॉन से संक्रमित पाया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, ओमिक्रॉन संक्रमित व्यक्ति और जो लोग उसके संपर्क में आए है उन सभी लोगों को आइसोलेट किया गया है। संयुक्त अरब अमीरात की बात करे तो वहां की सरकारी WAN ‘डब्ल्यूएएम’ के संवाद समिति ने बिना किसी देश का नाम लिए बताया कि किसी अरब देश से अफ्रीकी देश से आई एक अफ्रीकी महिला यूएई में दाखिल हुई और फिर वो संक्रमित पाई गई है। ओमिक्रोन की चपेट में 20 से ज्यादा देश आ चूके हैं। फिलहाल इस बात का अध्ययन किया जा रहा है जिसमे ये पता चल सके कि कोरोना का यह नया रूप कितना खतरनाक हो सकता है।
दुनियाभर में ओमिक्रोन का कहर
ब्रिटेन में ओमिक्रोन के मामलों की संख्या 11 हो तक पहुंच चुकी है। इस बात की पुष्टि ब्रिटिश स्वास्थ्य अधिकारियों ने की। फ्रांस में भी एक मंत्री ने देश इस महामारी की स्थिति को लेकर चेतावनी दी है। कोरोना के दुनियाभर में 26 करोड़ से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और उसमे से 52 लाख से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

