N
डेस्क रिपोर्टर
कॉपनहेगन, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। कोरोना महामारी पूरी तरह खत्म हुई ही नहीं थी कि एक और नए वैरिएंट ने सबकी चिंता बड़ा दी है। दक्षिण अफ्रीका में पाया गया ये कोरोना का नया वैरिएंट अब पूरी दुनिया में तेज़ी से फैलते जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका से डेनमार्क आए 2 यात्रियों मे भी ओमिक्रॉन के संदिग्ध केस पाए गए हैं। RT-PCR (reverse transcription–polymerase chain reaction) टेस्ट से पता चला कि ये दोनों यात्री कोरोना संक्रमित है। पर अभी इनमें ओमिक्रॉन होने की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल दोनों ही यात्रियों को आइसोलेट कर दिया गया है और उन सभी लोगों की जांच की जा रही है जिन्होंने उनके साथ फ्लाइट में सफर किया था।
वैरिएंट से ब्रिटन हुआ सख्त
जब से ब्रिटेन में दो यात्री कोरोना पॉजीटिव हुए है तब से नया वैरिएंट "ओमिक्रॉन" पाए जाने के डर का माहौल बन गया है। शनिवार रात को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने बाहर से आने वालें सभी लोगो के लिए कोरोना से जुड़े एंट्री नियम और सख्त कर दिए है।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा की, जो व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आया है उनमें ओमिक्रॉन के संदिग्ध लक्षण भी मिले है। उन लोगो से जो भी संपर्क में आया है उन सभी लोगों को भी 10 दिन के लिए क्वारैंटाइन किया जाए। उन्होंने कहा कि, इस नए वैरिएंट के खिलाफ हम सख्त कदम उठाएंगे।
पीएम जॉनसन ने बताया कि, जो भी अब विदेश से आएगा उन सभी यात्रियों का RT-PCR टेस्ट किया जाएगा। यह टेस्ट उसे हर हाल में कराना होगा और अगर किसी की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव निकलती है, तो जब तक उसकी निगेटिव रिपोर्ट नही आ जाती तब तक उसे क्वारैंटाइन किया जाएगा। इसके साथ ही अब देश में कोरोना वैक्सीन के बूस्टर डोज को लगाने के कार्यक्रम को तेज़ी से किया जाएगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

