N
डेस्क रिपोर्टर
लंदन, (आईएएनएस)। ब्रिटेन में कोरोना के परिवर्तित स्वरूप ओमिक्रोन के मामलों में दस गुना बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है और बच्चों में होने वाला संक्रमण इसमें उत्प्रेरक का कार्य कर रहा है। डेली मेल की एक रिपोर्ट के अनुसार 26 जनवरी को 160,000 लोग संक्रमित हुए है और इससे पहले सप्ताह यह आंकड़ा 145,000 था। इसके अनुसार देश के हर क्षेत्र में ओमिक्रोन मामलों में बढ़ोत्तरी हो रही है।
ये निष्कर्ष अन्य कोरोनोवायरस अध्ययनों और सरकार के आंकड़ों को दर्शाते हैं, जो बताते हैं कि इस पर किस प्रकार नियंत्रण पाया गया था। स्वास्थ्य फर्म जेडओई के साथ काम करने वाली किंग्स टीम के डेटा से पता चलता है कि बच्चों में मामले बढ़ रहे हैं और महामारी शुरू होने के बाद से संक्रमण दर शीर्ष पर है। इसके मामले अब 35 से 55 साल के लोगों में सामने आ रहे हैं। ब्रिटेन की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी द्वारा जारी किए गए अलग-अलग आंकडे इन निष्कर्षों को दर्शाते हैं, जिसमें पाजिटिव मामले युवाओं उनके माता-पिता के आयु समूहों में बढ़ रहे हैं जबकि अन्य समूहों में स्थिर पाए गए हैं।
अध्ययन के प्रमुख वैज्ञानिक प्रोफेसर और एक महामारी विज्ञानी टिम स्पेक्टर ने कहा कि ओमिक्रोन मामलों में यह बढ़ोत्तरी अनुमान से जल्दी देखी गई है। लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि यह आश्चर्य की बात नहीं है क्योंकि स्कूल की अवधि की शुरूआत महामारी को उकसाने वाली रही है। अत्यधिक संक्रामक वायरस उनके माता-पिता, स्कूल के कर्मचारियों और बाकी व्यापक समुदाय को अपने दायरे में ले चुका है। प्रोफेसर स्पेक्टर ने कहा कि ओमिक्रॉन की उच्च पुन: संक्रमण दर और इसके मामले आने वाले समय तक अधिक बने रहेंगे।
-आईएएनएस
जेके
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

