
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskकाहिरा, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। मिस्र (इजिप्ट) ने कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट के पहले 3 मामलों की पुष्टि की है। यहां के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है। शुक्रवार देर रात मंत्रालय ने फेसबुक के जरिए जानकारी देते हुए लिखा, कल (गुरुवार को), जीनोम सिक्वेंसिंग परीक्षण के परिणामों ने ओमिक्रॉन वैरिएंट के 3 तीन संक्रमित मिले है। 2 मरीजों में बीमारी के कोई लक्षण नहीं हैं, तीसरे में मामूली हैं। इन सभी को आइसोलेशन में रखा गया है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 26 नवंबर को एक आपातकालीन बैठक के दौरान नए कोरोना वैरिएंट को "वैरिएंट ऑफ कंसर्न" के बताया था और इसे ओमिक्रॉन कहा। यह वैरिएंट सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में मिला और दुनिया भर में फैल रहा है और अधिक से अधिक देशों में ओमिक्रॉन मामलों की रिपोर्ट हो रही है।
ओमिक्रॉन के फैलाने के चलते कई देशों को अफ्रीका से आने वाले यात्रियों के लिए सीमाओं को बंद करदी, भले ही वो पूरी तरह वैक्सीनेट हो जा फिर उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव हो।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

