सोमवार, 09 मार्च 2026
Logo
International
पाकिस्तान के पास केवल 5 दिन का डीजल ही बचा, इमरान खान पर बढ़ा इस्तीफे का दबाव
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
पाकिस्तान के पास केवल 5 दिन का डीजल ही बचा, इमरान खान पर बढ़ा इस्तीफे का दबाव

पाकिस्तान के पास केवल 5 दिन का डीजल ही बचा, इमरान खान पर बढ़ा इस्तीफे का दबाव

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

इस्लामाबाद, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। यूक्रेन रूस संघर्ष के बाद अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत बढ़ने से पाकिस्तान पेट्रोलियम उत्पाद की कमी से जूझ रहा है और उसके पास डीजल का केवल 5 दिन का भंडार बचा है। एक रिपोर्ट में सोमवार को यह बात कही गई। पाकिस्तानी बैंकों ने भी तेल कंपनियों को उच्च जोखिम वाली श्रेणी में रखा है और ऋण देने से इंकार कर दिया है।  


पाकिस्तान सरकार ने बीते 16 फरवरी को पेट्रोलियम उत्पादों के दाम 10 से 12 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए थे। पाकिस्तान सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार पेट्रोल की कीमतों में 12.03 रुपये प्रति लीटर और हाई स्पीड डीजल की कीमतों में 9.53 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। इसके अलावा लाइट डीजल ऑयल की कीमत में 9.43 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी और मिट्टी के तेल के दाम भी 10.08 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिए गए थे।

पाकिस्तान की सामान्य महंगाई उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) में मापी जाती है और यह 24 महीने के सर्वोच्च स्तर 13% पर है और लगभग सभी वस्तुओं के दाम बढ़ रहे हैं। 'डॉन' अखबार के अनुसार जनवरी, 2020 के बाद यह सर्वोच्च सीपीआई मुद्रास्फीति है, जब यह 14.6 फीसदी थी।

उधर पाकिस्तान में इमरान सरकार की मुश्किलें बढ़ती जा रही है विपक्ष ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ लगाए गए अविश्वास प्रस्ताव को वापस लेने का सरकार का प्रस्ताव ठुकरा दिया है।स्थानीय मीडिया के अनुसार विपक्ष ने यह साफ कर दिया है कि अविश्वास प्रस्ताव को तभी वापस लिया जाएगा जब प्रधानमंत्री इमरान खान इस्तीफा देंगे। 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें