N
डेस्क रिपोर्टर
इस्लामाबाद, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। पाकिस्तान में 11 साल के हिंदू लड़के की सिंध प्रांत में यौन उत्पीड़न के बाद बेरहमी से उसकी हत्या कर दी। परिजनों की माने तो उनका बच्चा शुक्रवार कि शाम से लापता था। जिसके बाद शनिवार की रात खैरपुर मीर इलाके के एक सुनसान घर में बच्चें का शव बरामद हुआ।
बच्चे के परिजन राजकुमार ने 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' को बताया कि, गुरु नानक जयंती के कार्यक्रम में उनका पूरा परिवार व्यस्त था। हम में से किसी को नहीं पता चला कि बच्चा कब और कैसे लापता हो गया। बस वो रात 11 बजे घर में मृत अवस्था में पाया गया। उन्होंने बताया कि नाबालिग 5वीं कक्षा में पढ़ता था। इस घटना के बाद इलाके में लोग काफी डरे हुए हैं।
आरोपी गिरफ्तार, 1 कबूला जुर्म
बबरलोई पुलिस स्टेशन के SHO ने घटना जांच की है। उन्होंने कहां कि, अपराधियों ने 11 साल के नाबालिग का यौन उत्पीड़न करके उसका गला दबाकर हत्या कर दी। इस मामले ने हमने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनमें से एक आरोपी ने अपना अपराध कबूल किया है।
नाबालिग के शरीर पर मिले प्रताड़ना के निशान
सुक्कुर जिले के बाल संरक्षण अधिकारी जुबैर महार ने बताया कि, बच्चे के शरीर पर प्रताड़ना के भी कई निशान देखने को मिले हैं। उन्होंने बताया की पिछले कुछ हफ्तों में यह इस तरह की दूसरी घटना हुई है। इससे पहले सुक्कुर जिले में हिंदू समुदाय की एक नाबालिग लड़की अचानक से लापता हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने उसकी बरामदगी के लिए 25 लाख रुपए की इनाम रकम की घोषणा की है, पर यह सब व्यर्थ निकला है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

