रविवार, 08 मार्च 2026
Logo
International
इंटरनेशनल मीडिया में भी छाए पीएम मोदी और सीएम योगी
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
इंटरनेशनल मीडिया में भी छाए पीएम मोदी और सीएम योगी

इंटरनेशनल मीडिया में भी छाए पीएम मोदी और सीएम योगी

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

वॉशिंगटन। भारत में पांच राज्यों में चुनावी नतीजों की खबर सरहद पार भी सुर्खियां बटोर रही है। हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान और नेपाल के अलावा अमेरिका मीडिया भी इन नतीजों को कवरेज दे रहा है। लब्बोलुआब की बात करें तो ज्यादातर विदेशी मीडिया इसे प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता और उनकी सियासी ताकत से जोड़कर देख रहा है। सबसे ज्यादा चर्चा उत्तर प्रदेश के नतीजों को लेकर हो रही है। पंजाब में आम आदमी पार्टी की जीत को नेपाल में ज्यादा तवज्जो दी गई है।


भारत की राजनीति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का चेहरा एक ऐसा रामबाण है जो गरीबों, वंचितों और जरूतमंदों को राहत और उम्मीद देता है, वहीं विपक्षी दलों पर बेहद भारी है। प्रधानमंत्री मोदी आज भी जनता में काफी लोकप्रिय और भरोसेमंद है। इसका प्रमाण पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी की शानदार जीत से मिला है।

एक्सप्रेस ट्रिब्यून (पाकिस्तान)
इस अखबार ने अपनी वेबसाइट पर लिखा - उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा राज्य है और यहां जीत के मायने बेहद अहम है। अगर गौर से देखें तो यह पता लगता है कि भारत की जनता का मूड क्या है। यह भी कहा जा सकता है कि अगले जनरल इलेक्शन के नतीजों का अंदाजा लगाना अब आसान हो गया है। मोदी की भारतीय जनता पार्टी ने 403 में से 250 से ज्यादा सीटें जीती है। यूपी चुनाव के प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी कहते हैं यह बहुत बड़ी जीत है।

अल जजीरा
मध्य पूर्व के सबसे बड़े मीडिया संस्थान अल जजीरा ने लिखा, ''भारत में आबादी के लिहाज से सबसे बड़े राज्य यूपी में बीजेपी फिर से सरकार बनाने में कामयाब रही है। इन नतीजों को साल 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले पीएम मोदी की लोकप्रियता के रूप में देखा जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ की कट्टर हिंदुवादी और मुस्लिम विरोधी छवि रही है। उनके शासन में सूबे में लव जिहाद को साजिश बताते हुए इस पर बैन लगाने के लिए कानून भी लाया गया था।''

द डॉन (पाकिस्तान)
पाकिस्तान के सबसे बड़े अंग्रेजी अखबार 'द डॉन' ने लिखा देश के सबसे बड़े राज्य में मोदी की पार्टी की सबसे बड़ी जीत। इससे कई तरह से देखा जा सकता है, लेकिन इसमें कोई दो राय नहीं कि यह नतीजे 2024 में होने वाले लोकसभा इलेक्शन की झलक है और नतीजे का अंदाजा देते हैं। भाजपा हिंदू राष्ट्रवादियों की पार्टी है और इसने 403 में से आधे से ज्यादा सीटें जीती है।

बीबीसी (ब्रिटेन)
बीबीसी के मुताबिक मोदी और भाजपा ने उत्तर प्रदेश के 30 साल के इस मिथक को तोड़ दिया कि वहां कोई भी पार्टी दूसरी बार सरकार नहीं बना पाती। इस पार्टी ने बहुत आसान जीत दर्ज की, जबकि इसे बहुत कठिन मुकाबला माना जा रहा था। खुला सिर और भगवा पहनने वाले संत से सियासत दान बने योगी अब दूसरी बार सरकार चलाएंगे। लोग उन्हें देखने और सुनने के लिए बड़ी तादाद में जुटते हैं।

न्यू यॉर्क टाइम्स
न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा भारत के सबसे बड़े राज्य में मोदी की पार्टी ही सत्ता में बरकरार रहेगी। मोदी की जीत इस लिहाज से अहम है क्योंकि 30 साल से ज्यादा वक्त बाद कोई पार्टी लगातार दूसरी बार सरकार बनाने जा रही है। इस जीत से योगी आदित्यनाथ और मजबूत होंगे। उन्हें मोदी का संभावित उत्तराधिकारी माना जाता है। योगी एक कट्टरपंथी हिंदू संत है।

वाशिंगटन पोस्ट 
भाजपा ने यह जीत कल्याणवाद, हिंदुत्व और पीएम मोदी की लोकप्रियता के स्तंभ पर खड़े गवर्नेस माडल पर हासिल की है।

गल्फ न्यूज 
कोरोना और किसान आंदोलन के चलते विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के पक्ष में माहौल बनता दिख रहा था, लेकिन यह गलत साबित हुआ। चार राज्यों में पूर्ण बहुमत हासिल करके बीजेपी ने यह साबित कर दिया है कि साल 2014 से शुरू हुई मोदी लहर अभी बरकरार है।''

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें