शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
International
ब्रिक्स सम्मेलन में पीएम मोदी का पाकिस्तान और चीन को कड़ा संदेश!
07 जुल, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
pm narendra modi

pm narendra modi

Sandeep Sinha
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinha

नई दिल्ली। ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम हमले के बाद ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बने हालात पर बिना नाम लिए पाकिस्तान और चीन दोनों देशों को आड़े हाथों लिया। पीएम मोदी ने कहा, आतंकवाद के पीड़ितों और समर्थकों को एक ही तराजू में नहीं तौलना चाहिए, पीएम मोदी ने यह बात तब कही है जब ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पर्दे के पीछे से चीन ने पाकिस्तान की मदद की, पीएम मोदी ने आतंकवाद को मानवता के लिए एक गंभीर चुनौती बताया।

पीएम मोदी ने पहलगाम हमले को मानवता पर हमला बताया

पीएम मोदी ने22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा, “यह हमला भारत की आत्मा, पहचान और सम्मान पर सीधा हमला था। यह सिर्फ भारत पर नहीं, बल्कि पूरी मानवता पर हमला था। आतंकवाद की निंदा करना हमारा सिद्धांत होना चाहिए, न कि सिर्फ सुविधा।

आतंकवाद की निंदा हमारा‘सिद्धांत’ होना चाहिए, केवल ‘सुविधा’ नहीं-पीएम मोदी

दुनिया में शांति और सुरक्षा बहुत जरूरी है, यह हम सभी के लिए एक समान भविष्य की नींव है, अगर माहौल शांत और सुरक्षित होगा, साथ ही पीएम मोदी ने सभी देशों को अगले साल भारत में होने वाली BRICS समिट के लिए आमंत्रित किया।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें