
नई दिल्ली। प्रधानत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर बातचीत की। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और कतर के रिश्ते मजबूत हो रहे हैं। कतर शेख के साथ एक अद्भुत मुलाकात हुई। हमने भारत-कतर संबंधों की समीक्षा की और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत और कतर के रिश्ते मजबूत हो रहे हैं। कतर शेख के साथ एक अद्भुत मुलाकात हुई। हमने भारत-कतर संबंधों की समीक्षा की और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की। पीएम मोदी और शेख मोहम्मद ने व्यापार, निवेश, ऊर्जा, वित्त और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। कतर पीएम ने कहा कि हमने पीएम मोदी के साथ पश्चिम एशिया में हालिया क्षेत्रीय विकास पर चर्चा की और शांति तथा स्थिरता बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया। बैठक के बाद कतर के प्रधानमंत्री और पीएम मोदी ने साथ में डिनर भी किया।
बुधवार को अबू-धाबी में पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन करने से पहले अमीरात और भारत के बीच 10 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। पीएम मोदी ने अबू-धाबी में हिंदू मंदिर का उद्घाटन कर दोनों देशों के बीच दोस्ती को मजबूती दे दी है। अपनी दो दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद पीएम मोदी के कतर जाने से भारत और कतर के बीच भी रिश्ते प्रगाड़ हुए हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

