N
डेस्क रिपोर्टर
वॉशिंगटन,न्यूज वर्ल्ड डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन में रह रहे अमेरिकी नागरिकों को चेतावनी देते हुए जल्द से जल्द यूक्रेन छोड़ने की अपील की है। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बोला कि, हालात बहुत अलग होते जा रहे हैं चीजें तेजी के साथ बदल सकती हैं। इससे पहले भी अमेरिका ने दावा किया था कि रूस कभी भी यूक्रेन पर आक्रमण कर सकता है।
इसके साथ ही राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इससे पहले भी संभावित सैन्य कार्रवाई को लेकर मॉस्को को चेतावनी दी थी। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अमेरिकी नागरिकों को मॉस्को के सात बड़े संघर्ष को लेकर चेताया है।
NBC को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बोला, ‘अमेरिकी नागरिकों को वहा से निकल जाना चाहिए।’ उन्होंने आगे कहा, ‘हम अभी दुनिया की बड़ी सेनाओं में से एक का सामना कर रहे हैं। यह बेहद अलग स्थिति है और हालात दिन पर दिन तेजी के साथ बिगड़ सकते है।’ अमेरिका के साथ साथ कई देशों ने यूक्रेन पर आक्रमण की स्थिति में रूस पर पाबंदियां लगाने की चेतावनी दी है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

