N
डेस्क रिपोर्टर
कीव, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। रूस का यूक्रेन पर हमला सोमवार (आज) पांचवें दिन भी जारी है। हमले को देखते हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने आशंका जाहिर करते हुए रूस के राष्ट्रपति पर आरोप लगाया है कि वो उनकी हत्या करना चाहते हैं। वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहां कि, इसके लिए रूसी राष्ट्रपति ऑफिस से 400 हथियारबंद लड़ाके कीव में भेजे गए हैं। ये भाड़े के लड़ाके क्रेमलिन के आदेश पर कीव में घुस आए हैं साथ ही ये किसी भी कीमत पर मेरी हत्या करके रहेंगे, इसका सीधा सा उद्देश कीव में रूस समर्थित सरकार बैठाना हैं। द टाइम्स’ मैगजीन ने हाल ही में अपने लेटेस्ट एडिशन में राष्ट्रपति के हवाले से यह रिपोर्ट छापी है।
खबरों के मुताबिक, 'वैगनर ग्रुप,' राष्ट्रपति पुतिन के सबसे करीबी सहयोगियों में से एक है जिसके द्वारा संचालित एक निजी मिलिशिया है। पांच हस्ते पहले अफ्रीका से भाड़े के इन सैनिकों ने कई रुपए पैसे के लालच में ज़ेलेंस्की की सरकार को नष्ट करने कि कोशिश कि थी।
राजधानी में लगा 36 घंटे का हार्ड कर्फ्यू
यूक्रेन सरकार को इनके मिशन की जानकारी शनिवार की सुबह मिल गई थी। जिसके बाद यूक्रेन सरकार ने राष्ट्रपति की सुरक्षा और सख्त करदी थी। इस मिशन की जानकारी मिलने के तुरंत बाद यूक्रेन की सरकार ने राजधानी में 36 घंटे का हार्ड कर्फ्यू लगा दिया है। साथ ही नागरिकों से बोला गया है कि अगर कोई भी इस दौरान अपने घर से बाहर दिखा तो उसे गोली मारी जा सकती है।
क्या है युद्ध में अब तक का हाल
यूक्रेन ने कहां कि, अब तक रूसी हमले में 352 लोगों की मौत हो चुकी है। इन गिनतियों में 14 बच्चे भी शामिल हैं। इनके साथ ही युद्ध में 1,684 लोग घायल हो चुके है। UN के अनुसार, यूक्रेन छोड़कर दूसरे देशों में शरणार्थियों की संख्या 3 लाख 86 हजार तक पहुंच चुकी है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

