कोलंबो, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। भारत का पड़ोसी देश श्रीलंका अभी आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। यहां पर सरकार के विरोधी लगातार प्रदर्शन तेज करते जा रहे है। श्रीलंका में सरकार के पास जरूरी आयात खरीदने के लिए पैसे नहीं बचने और महत्त्वपूर्ण वस्तुओं की कीमतें आसमान छूने एवं दवाओं और बिजली की आपूर्ति होने के कारण से देश के हजारों प्रदर्शनकारी 9 अप्रैल से सड़कों पर उतर कर प्रर्दशन कर रहे है। अब यहां के लोग सरकार को हटाने की मांग कर रहे है।

राष्ट्रपति सचिवालय के सामने की सड़क पर अभी भी लोगों का प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को इन विरोध-प्रदर्शन का 18वा दिन हो गया हैं। इसमें राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे और उनके 76 साल के बड़े भाई प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के इस्तीफे की मांग हो रही है।

बतादें कि इन प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति सचिवालय के बाहर ‘गोटा अपने गांव जाओ’ के शिविर स्थापित कर दिए है। अब इस विरोध को बढाने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के कार्यालय सह आवास ‘टेंपल ट्रीज’ के पास ‘महिंदा अपने गांव जाओ’ का शिविर बना डाला है।
.jpeg)
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

