शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
International
ट्रंप के करीबी अफसर पर सरेआम हमला, अमेरिका में बढ़ा अपराध या कुछ और?
07 अग, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
ट्रंप के करीबी अफसर पर सरेआम हमला, अमेरिका में बढ़ा अपराध या कुछ और?

ट्रंप के करीबी अफसर पर सरेआम हमला, अमेरिका में बढ़ा अपराध या कुछ और?

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

"रविवार की सुबह अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में कुछ ऐसा हुआ, जिसने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तक को झकझोर दिया। यह कोई राजनीतिक साजिश नहीं थी, बल्कि कानून-व्यवस्था की जमीनी हकीकत थी – उनके ही भरोसेमंद अधिकारी को बीच सड़क पर पीट दिया गया, और वो भी उन नाबालिगों द्वारा जिन्हें कानून आज भी ‘बच्चा’ मानता है!"


बतादें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पूरी दुनिया को टैरिफ की धमकियां दे रहे हैं। लेकिन उसी वक्त उनकी नाक के नीचे, यानी वॉशिंगटन डीसी में, उनके पूर्व कर्मचारी एडवर्ड कॉरिस्टीन (उर्फ 'बिग बॉल्स') के साथ एक हैरान कर देने वाली घटना घट गई।


मैरीलैंड के लोगान सर्कल इलाके में रविवार सुबह करीब 3 बजे किशोरों के एक गिरोह ने एडवर्ड पर हमला कर दिया। उन्हें सड़क पर बुरी तरह पीटा गया और लूटने की कोशिश की गई। पुलिस ने बताया कि हमलावरों में दो 15 वर्षीय नाबालिग – एक लड़का और एक लड़की – को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य संदिग्ध अब भी फरार हैं।


पत्नी को बचाया, खुद भिड़े

घटना के वक्त एडवर्ड अपनी पत्नी के साथ थे। जब किशोरों ने लूटपाट शुरू की, तब उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए पत्नी को दूसरी गाड़ी में बैठाकर सुरक्षित घर भिजवाया। इसके बाद खुद हमलावरों से भिड़ गए। पुलिस ने बताया कि गश्त कर रही टीम के समय पर पहुंचने से एडवर्ड की जान बच सकी, लेकिन किशोर तब तक उन पर हमला करते रहे। जैसे ही पुलिस आई, सभी आरोपी मौके से पैदल फरार हो गए।


नाबालिगों पर वयस्कों जैसा केस!

ट्रंप ने इस हमले को बेहद गंभीर मानते हुए Truth Social पर लिखा, “हमारे अपने लोग अब हमारी ही राजधानी में सुरक्षित नहीं हैं। अब समय आ गया है कि 14 साल या उससे अधिक उम्र के अपराधियों पर वयस्कों की तरह मुकदमा चलाया जाए।” इसके बाद ट्रंप ने कानून व्यवस्था को लेकर सख्त कदम उठाने का संकेत दिया।


एलन मस्क भी बोले – "डीसी को फेडरल बनाना चाहिए"

टेस्ला और एक्स के मालिक एलन मस्क ने इस घटना को लेकर ट्वीट किया, “अब समय आ गया है कि वॉशिंगटन डीसी को एक फेडरल टेरिटरी घोषित किया जाए ताकि यहां सही कानून व्यवस्था कायम की जा सके।”


पुलिस की जांच जारी

वॉशिंगटन डीसी पुलिस विभाग इस केस को प्राथमिकता पर ले रहा है। अधिकारियों का कहना है कि ये गिरोह पहले भी कई वारदातों में शामिल रहा है। इस मामले में अन्य हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें