N
डेस्क रिपोर्टर
वॉशिंगटन, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। अमेरिका कि फ्लाइट से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यह मामला अमेरिका के न्यू जर्सी से लंदन जा रही एक फ्लाइट का है। जिसमे बिजनेस क्लास में एक महिला यात्री के साथ कथित तौर पर रेप करने का मामला सामने आया है। हालांकि आरोपी व्यक्ति को ब्रिटेन कि पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और बाद में उसे जमानत भी दे दी गई। द सन की एक रिपोर्ट के अनुसार, घटना के समय फ्लाइट के बाकी के यात्री सो रहे थे। मौके का फायदा उठा कर आरोपी ने घटना के अंजाम दिया। जिसके बाद पीड़ित महिला ने यूनाइटेड एयरलाइंस की फ्लाइट के स्टाफ को सारी जानकारी दी। जिसके बाद फ्लाइट के स्टाफ ने ब्रिटेन की पुलिस को जानकारी दी। बतादें कि, न्यू जर्सी से लंदन पहुंचने में डायरेक्ट फ्लाइट को लगभग 7 घंटे का वक्त लगता है।
ब्रिटेन में फ्लाइट के लैंड करने के बाद पुलिस अधिकारी ने विमान में जा कर आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार किया और पीड़िता को रेप काउंसलिंग में लेकर गए। इसके बाद अधिकारियों ने फ्लाइट की फोरेंसिक जांच की। यह मामला पिछले हफ्ते का है, पीड़ित महिला और आरोपी की उम्र 40 साल बताई गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीड़ित महिला और आरोपी दोनों ही के रहने वाले है।
द सन की रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी और पीड़िता बिजनेस क्लास में थे पर दोनों की सीट अलग-अलग थी। हालाकि महिला और आरोपी एक दूसरे को पहले से नही जानते थे, पर घटना को अंजाम देने से पहले लाउंज एरिया में पीड़िता और आरोपी ने एक साथ बैठ कर शराब पी थी और दोनों बीच बातचीत भी हुई थी। फिलहाल ब्रिटिश पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

