सोमवार, 09 मार्च 2026
Logo
International
रिपोर्ट्स में दावा : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन है दुनिया के सबसे अमीर शख्स, 7 हजार कारें, 43 प्लेन और सोने की टॉयलेट है…
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
रिपोर्ट्स में दावा : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन है दुनिया के सबसे अमीर शख्स, 7 हजार कारें, 43 प्लेन और सोने की टॉयलेट है…

रिपोर्ट्स में दावा : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन है दुनिया के सबसे अमीर शख्स, 7 हजार कारें, 43 प्लेन और सोने की टॉयलेट है…

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

मास्को, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का नाम इस वक्त कई देशों में गूंज रहा है। कारण है पुतिन का यूक्रेन के साथ मौजूदा तनाव, जो अब युद्ध की कगार पर पहुंच गया है। 69 साल के पुतिन अमीरों वाली जिंदगी जीते हैं। उनके आलोचक कहते हैं कि वह दुनिया के सबसे अमीर शख्स है और अपनी दौलत के लिए अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पुतिन के पास 9641 अरब रुपए का सोने का भंडार, लग्जरी करें, प्राइवेट जेट्स का काफिला और कई खुफिया महल है। 


आलोचकों की मानें तो खुद पुतिन 160 मिलियन पाउंड (1,62,41,99,49,76,000 रुपए) के मालिक हैं। उनके पास लग्जरी कारें, कई सुपरयान का एक लंबा काफिला और कई खुफिया महल है। अगर यह दावे सच है तो पुतिन दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं क्योंकि उनकी दौलत दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क और जेफ बेजोस से कहीं ज्यादा है। 

हालांकि पुतिन अपनी कुल संपत्ति एक करोड़ रुपए बताते हैं, लेकिन राजनीतिक आलोचक बोरिस नेमत्सोव की माने तो पुतिन के पास 43 प्लेन, 7000 कारें और 15 हेलिकॉप्टर है, जिनमें एक लग्जरी प्राइवेट जेट शामिल है, जिसके सोने के टॉयलेट की कीमत 50 लाख रुपए है। नेमत्सोव कहते हैं कि पुतिन के पास घड़ियों का एक विशाल कलेक्शन है, जिसकी कीमत 5 करोड़ रुपए है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें