N
डेस्क रिपोर्टर
कीव, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। रूस और युक्रेन के बीच युद्ध बढ़ते का रहा है। रूस लगातार हमले किए जा रहा है, जिसमे कई बेगुनाः लोगों की जान जा रही है। बुधवार यानी आज रूस और यूक्रेन के बीच दूसरे दौरे की वार्ता होगी। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने रूसी पक्ष के एक सूत्रे के द्वारा से इस बात की जानकारी दी है। बता दें कि इससे पहले दौर की बातचीत दोनों पक्षों के बीच सोमवार को बेलारूस के सीमावर्ती शहर गोमेल में हुई थी। इस वक्त यूक्रेन में रुक-रुक कर लड़ाई हुई। वहीं आज दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव पर रूस के लगातार हमलों के बीच दूसरे दौर की वार्ता होने जा रही है। यूक्रेन की सरकार ने दावा करते करते हुए बताया है कि, खार्किव में हुए रूसी हमले में कम से कम 10 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं 35 लोग इसमें घायल हुए हैं। कल खार्किव के सेंटर में रूस की सेना ने हमला किया था। बताया जा रहा है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।
समाचार एजेंसी एपी ने जानकारी देते हुए बताया कि, रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव और खार्किव के बीच स्थित एक शहर ओख्तिरका में सैन्य अड्डे पर हमला किया है। इस हमले में कम से कम 70 से ज्यादा यूक्रेनी सैनिकों के मरने की बात कही गई है। वहीं सैटेलाइट तस्वीरों में रूसी सैन्य काफिले को कीव के उत्तर में देखा जा रहा है। जिसमे रूसी सेना का काफिला 64 किलोमीटर रास्ते पर चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शहर के केंद्र से रूस का काफिला 25 किलोमीटर से ज्यादा दूर नहीं है।
पुतिन को फिर जो बाइडन ने चेताया
दोनों के बीच चल रहे युद्ध के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन यूएस कांग्रेस में स्टेट ऑफ द यूनियन को संबोधित किया। यहां यूक्रेन के राजदूत भी मौजूद रहे। संबोधन करते हुए बाइडन ने बोला - ‘रूस जिस तरह से यूक्रेन पर हमला किए जा रहा है वो विश्व शांति के लिए खतरा बनते जा रहा है। रूस बिना किसी उकसावे के यूक्रेन पर हमला किए जा रहा है। अमेरिका यूक्रेन के साथ खड़ा है।पुतिन ने यह गलत कदम उठाया है। पुतिन को क्या लगा था कि पश्चिमी देश और नाटो इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं देंगे? वो यूरोप को ऐसे ही बांट देंगे। हम एक साथ खड़े हैं और एक साथ ही रहेंगे। यूक्रेन ने रूस के झूठ का मुकाबला सच्चाई के साथ कर रहा है। अमेरिका की सेना भलेही रूस के साथ नहीं भिड़ेगी, पर हम रूस को मनमानी करने नहीं देंगे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

