
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskकीव, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच छेड़े युद्ध में परमाणु हमले का खतरा मंडरा रहा है। रूसी सेना ने पूरी ताकत के साथ जंग के मैदान में यूक्रेन पर चढ़ाई बोल दी है। उधर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने परमाणु हथियारों को सक्रिय करने के निर्देश जारी किए हैं। यूएन के सेक्रेटरी जनरल ने इस पर अपनी चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि, दूसरे विश्व युद्ध के दौरान परमाणु हमले के दंश को आज भी हम झेल रहे हैं।
खंडर होते जा रहा यूक्रेन
रूस और यूक्रेन के बीच पिछले सप्ताह से ही जंग शुरू हुई है। जिसके बाद रूस लगातार यूक्रेन में हमले कर रहा है। रूसी टैंक यूक्रेन के शहरों में दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। मिसाइल हमलों में शहर खंडहर होते जा रहा हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। दूसरे विश्व युद्ध के बाद यूरोप में पहली बार जमीनी लड़ाई में इतना खून-खराबा देखा गया है। हफ्तेभर पहले यूक्रेन की सड़कों पर जो गाड़ियां सरपट दौड़ती थीं, वो मलबे के ढेर में तब्दील दिख रही है। वहीं यूक्रेन से लाखों लोग अपनी जान बचाने के लिए पड़ोसी देशों में शरण ले रहे हैं।
रूस दे रहा परमाणु युद्ध की धमकी
वहीं रूस अब परमाणु युद्ध की धमकी दे रहा है, आखिर उसकी क्या वजह है? दुनिया देख चुकी है, परणामु युद्ध का परिणाम भयावह होता है। जानकारों की मानें तो रूस इसलिए ताल ठोंक रहा है क्योंकि दुनिया में सबसे ज्यादा उसके पास परमाणु बम है।
रूस के पास सबसे ज्यादा 6255 परमाणु बम
आंकड़ों पर नजर डाले तो दुनिया में जितने परमाणु बम है उनमें से 90% बम रूस और अमेरिका के पास। वाहन दोनों देशों की बात करें तो सबसे ज्यादा परमाणु बम रूस के पास है। रूप अपने पास 6255 परमाणु बम होने का दावा करता है, वहीं अमेरिका अपने पास 5550 परमाणु बम होने का दावा करता है। हालांकि वर्तमान के माहौल में दुनिया का कोई भी देश परमाणु हमले के बारे सोच नहीं सकता है।
भारत से ज्यादा पाकिस्तान के पास एटम बम
पूरी दुनिया में केवल 9 देश ही ऐसे हैं, जिनके पास परमाणु हथियार हैं। रूस और अमरीका के बाद परमाणु शक्ति देशों की बात करें तो तीसरे नंबर पर चीन का नाम आता है। उसके पास 350 परमाणु हथियार है। चौथे पर 290 परमाणु बम के साथ फ्रांस है। 225 बम के साथ ब्रिटेन पांचवे स्थान पर है। उधर भारत के सबसे बड़ा विरोधी देश पाकिस्तान के पास भारत से अधिक परमाणु बम है। उसके पास 165 बम है, जबकि भारत के पास 156 परमाणु बम है। वहीं इजरायल के पास 90 और नार्थ कोरिया के पास 40 से 50 परमाणु बम हैं।
यूक्रेन था तीसरी सबसे बड़ी न्यूक्लियर पावर
एक जमाने में यूक्रेन भी दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी न्यूक्लियर पावर था। लेकिन 1990 के दशक में उसने अमेरिका और ब्रिटेन के कहने पर अपने परमाणु हथियारों को नष्ट कर लिया था। इसलिए, आज रूस तो यूक्रेन को अपने परमाणु हथियारों की धमकी से डरा सकता है, लेकिन यूक्रेन के पास परमाणु हथियार हैं ही नहीं।
परमाणु प्लांट पर हमला हुआ तो क्या होगा
यूक्रेन में 15 परमाणु प्लांट है। यदि यहां परमाणु हमला होता है तो आधे घंटे में 10 करोड़ लोग की मौत हो सकती है। हमले से दुनिया में क्लाइमेट सिस्टम बिगड़ जाएगा। एक परमाणु बम पूरे शहर को तबाह कर देगा। दुनिया के 10% हिस्से में सूरज की रोशनी नहीं पहुंचेगी और ग्लोबल रेनफॉल में 45% की कमी आएगी। यदि परमाणु हमला होता है तो दुनिया 18 हजार साल पीछे चली जाएगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

