सोमवार, 09 मार्च 2026
Logo
International
रूस ने फेसबुक और इंस्‍टाग्राम को किया बैन, मेटा के वाट्सएप मैसेंजर पर नहीं लगा प्रतिबंध
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
रूस ने फेसबुक और इंस्‍टाग्राम को किया बैन, मेटा के वाट्सएप मैसेंजर पर नहीं लगा प्रतिबंध

रूस ने फेसबुक और इंस्‍टाग्राम को किया बैन, मेटा के वाट्सएप मैसेंजर पर नहीं लगा प्रतिबंध

N
डेस्क रिपोर्टर
मॉस्‍को, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। पिछले एक महीने से यूक्रेन के साथ रूस जंग लड़ रहा है। रूस की इस सैन्‍य कार्रवाई पर दुनियाभर के कई देशों ने विरोध किया। इसके साथ ही उसपर विभिन्‍न तरह के प्रतिबंध भी लगाएं। इन प्रतिबंध में वित्‍तीय प्रतिबंध भी शामिल हैं। 

इस सब के साथ ही फेसबुक और  गूगल  जैसे सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ने भी रूस के खिलाफ प्रतिबंधों का ऐलान कर चुके हैं। वहीं अब रूस की एक अदालत ने देश में फेसबुक और इंस्‍टाग्राम पर पूर्ण पाबंदी लागने का आदेश जारी कर दिया हैं। इसकी कंपनी मेटा को कोर्ट ने उग्रवाद को बढ़ावा देने वाला कहा हैं।  

मॉस्‍को में स्थित एक कोर्ट ने कहा है कि, रूसी लोग  फेसबुक और इंस्‍टाग्राम काफी इस्‍तेमाल करते है। सोशल मीडिया के ये दोनों प्‍लेटफॉर्म उग्रवाद संबंधी गतिविधियों के बढ़ावा देने का काम कर रहे है। कोर्ट ने ये भी कहा है कि,  मेटा के वाट्सएप मैसेंजर पर अभी प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा। क्‍योंकि यह संचार का एक महत्वपूर्ण माध्‍यम है, ना कि ये जानकारी का स्रोत। कोर्ट ने ये प्रतिबंध लगाने फैसला उग्रवादी संबंधी कानून के अंतर्गत लिया है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें