सोमवार, 09 मार्च 2026
Logo
International
रूस ने यूक्रेन पर दागी हाइपरसोनिक मिसाइल, हथियार डिपो किया ध्वस्त
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
रूस ने यूक्रेन पर दागी हाइपरसोनिक मिसाइल, हथियार डिपो किया ध्वस्त

रूस ने यूक्रेन पर दागी हाइपरसोनिक मिसाइल, हथियार डिपो किया ध्वस्त

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

कीव, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। रूस ने यूक्रेन पर हाइपरसोनिक मिसाइल दाग दी है। 1 घंटे में 12000 किलोमीटर की रफ्तार से हमला करने वाली इस मिसाइल का नाम किंजहॉल है। रूस का कहना है कि उसने इस मिसाइल से यूक्रेन के पश्चिमी इलाके में बने हथियार डिपो को तबाह कर दिया। 


अंडरग्राउंड डिपो को किया ध्वस्त
किंजहॉल रूसी भाषा का शब्द है, जिसका मतलब खंजर होता है। रूस की डिफेंस मिनिस्ट्री ने कहा हाइपरसोनिक एयरो बैलिस्टिक मिसाइल के साथ किंजहॉल एविएशन मिसाइल सिस्टम में इवानो-फैंकीवस्क इलाके के डेलियाटीन गांव में मिसाइल और गोला बारूद वाले एक बड़े अंडरग्राउंड डिपो को तबाह कर दिया। रूसी राष्ट्रपति पुतिन इस मिसाइल को आइडियल वेपन कहते हैं। क्योंकि 1500 मील यानी 2000 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली यह मिसाइल परमाणु बम भी गिरा सकती है। 

मिसाइल की रफ्तार साउंड से 10 गुना
इस मिसाइल की टेस्टिंग पहली बार 2018 में की गई थी। किंजहॉल मिसाइल साउंड से 10 गुना ज्यादा रफ्तार से चलती है और 3 किलोमीटर प्रति सेकेंड की रफ्तार से हमला करने में सक्षम है। अत्याधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम भी इसके सामने फेल हो जाता है। इस हाइपरसोनिक मिसाइल में जो सेंसर लगे हैं उससे इसे जमीन से लेकर समुद्र तक में सटीक हमला करने की बेजोड़ ताकत मिलती है। 

हम जंग जीतने के लड़ रहे : रूस
रूस ने कहा कि वह जीतने के लिए की जंग लड़ रहा है। रूसी सेना एक के बाद एक यूक्रेन शहरों पर अटैक कर रही है। मयकोलाइव पर रॉकेट अटैक में 40 यूक्रेनी सिपाही की मौत हो गई, वहीं यूक्रेन का यह भी दावा है कि अब तक रूसी हमले में 112 बच्चों की मौत हो चुकी है।

बाइडर ने जिनपिंग से की 2 घंटे बाद
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने शुक्रवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से वीडियो लिंक के जरिए यूक्रेन पर रूसी हमले और उस पर प्रतिबंध को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि रूस पर आर्थिक पाबंदी लगाना जरूरी है। दुनिया को चाहिए कि व रूस पर लगी आर्थिक पाबंदियों का पालन करें। बाइडन ने जिनपिंग से करीब 2 घंटे तक बात की, उन्होंने चीन को चेतावनी भी दी कि वो उसकी किसी भी तरह से मदद ना करें। उन्होंने कहा कि अगर उसकी मदद की तो चीन को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। जिनपिंग ने बाइडन को भरोसा दिया कि चीन रूस के मामले में दुनिया के साथ है।

रूस युद्ध रोके वरना भुगतना होगा खामियाजा
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेन्स्की ने शनिवार को रूस से शांति वार्ता की अपील की। शनिवार तड़के जारी एक वीडियो मैसेज में उन्होंने कहा कि हमारा प्रस्ताव सबके सामने है, यह बात करने और जंग रोकने का समय है। ऐसा ना होने पर उसको इतने नुकसान का सामना करना पड़ेगा जिसकी भरपाई कई पीढ़ियों भी नहीं कर पाएगी। उन्होंने कहा मैं चाहता हूं कि अब हर कोई मेरी बात सुने।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें