शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
International
42 महीने से जारी जंग में रूस का अब तक का सबसे बड़ा वार! यूक्रेन की नेवी की सबसे बड़ी शिप 'सिम्फेरोपोल' डूबोई
29 अग, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
42 महीने से जारी जंग में रूस का अब तक का सबसे बड़ा वार! यूक्रेन की नेवी की सबसे बड़ी शिप 'सिम्फेरोपोल' डूबोई

42 महीने से जारी जंग में रूस का अब तक का सबसे बड़ा वार! यूक्रेन की नेवी की सबसे बड़ी शिप 'सिम्फेरोपोल' डूबोई

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रूस-यूक्रेन जंग के 42 महीने बीत चुके हैं, लेकिन हालात थमने का नाम नहीं ले रहे। हर हफ्ते नया हमला और नई तबाही... और इस बार रूस ने यूक्रेन को ऐसा झटका दिया है जिससे उसकी नेवी की रीढ़ ही टूट गई। रूसी सेना ने समुद्री ड्रोन से यूक्रेन की सबसे बड़ी शिप ‘सिम्फेरोपोल’ (Simferopol) पर हमला किया और कुछ ही पलों में उसे डेन्यूब नदी की लहरों में डूबो दिया।


समुद्री ड्रोन से किया गया हमला

रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार यह हमला ओडेसा (Odesa) के डेन्यूब (Danube) नदी डेल्टा में हुआ। रूस ने बताया कि यह यूक्रेनी नेवी की किसी शिप को डुबाने वाला पहला सफल समुद्री ड्रोन अटैक है। इस हमले के बाद रूस ने वीडियो भी जारी किया, जिसमें शिप को डूबते देखा जा सकता है।


यूक्रेनी नेवी को भारी नुकसान

सिम्फेरोपोल एक मध्यम साइज़ की टोही शिप थी। इसका इस्तेमाल रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक, रडार और ऑप्टिकल टोही कार्यों के लिए किया जाता था। यह शिप 2019 में लॉन्च हुई थी और 2021 में यूक्रेनी नेवी में शामिल की गई थी। रूस के इस हमले ने यूक्रेनी नेवी की क्षमता को बड़ा झटका दिया है।


चालक दल के सदस्य की मौत, कई घायल

रूसी हमले में सिम्फेरोपोल के चालक दल के एक सदस्य की मौत हो गई। कई अन्य सदस्य घायल हुए हैं। यूक्रेनी अधिकारियों ने इस हमले की पुष्टि तो की है, लेकिन रूस के इस दावे पर कि शिप पूरी तरह डूब गई है, अभी तक स्पष्ट बयान नहीं दिया गया।


रूस-यूक्रेन युद्ध का बदलता चेहरा

इस ड्रोन हमले ने साफ कर दिया है कि अब युद्ध सिर्फ ज़मीन और आसमान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समुद्र और नदियों तक पहुंच चुका है। विशेषज्ञों के मुताबिक रूस की यह रणनीति यूक्रेन की नौसैनिक शक्ति को कमजोर करने की बड़ी कोशिश है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें