N
डेस्क रिपोर्टर
यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध को 18 दिन हो गए है। मिसाइल अटैक और बमबारी से रूस ने यूक्रेन के कई शहर को तबाह कर दिया है। वहीं रूस ने राजधानी कीव पर भारी दवाब बनाएं रखने के साथ साथ रूसी सेना ने राजधानी की घेराबंदी कर रखी है। पर कीव के अंदर घुसने की हिम्मत अभी तक रूस नहीं जुटा पाया है।
यूक्रेन से चल रहे युद्ध जंग के बीच रूस ने चीन से सैन्य सहायता की मांग रखी है। मीडिया रिपोर्ट्स में एक वरिष्ठ अमेरिकी सैन्य अधिकारी की ओर से यह दावा करते हुए कहां गया है कि, रूस ने चीन से सैन्य के अल्वा ड्रोन की भी मदद मांगी है।
फाइनेंशियल टाइम्स और न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में दावा करते हुए बताया है कि, रूस ने चीन से सैन्य मदद के साथ आर्थिक मदद की भी मांग की है। बीते 18 दिनों से यूक्रेन में युद्ध लड़ रहे रूस की आर्थिक स्थिति दिन पर दिन खराब होते जा रही हैं। पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए के कारण आर्थिक प्रतिबंधों से काफी ज्यादा नुकसान हो रहा है। वहीं सीएनएन ने भी अपनी एक रिपोर्ट में एक शीर्ष अमेरिकी अधिकारी के हवाले से दावा करते हुए कहां है कि, युद्ध के लिए रूस ने चीन से ड्रोन के साथ साथ सैन्य सहायता की मदद मांगी है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

