N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई न्यूज वर्ल्ड डिस्क। रूस और युक्रेन के बीच चल रहा युद्ध थामने का नाम नही ले रहा है। इस बढ़ते हुए युद्ध के बीच अब रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि यदि तीसरा विश्व युद्ध होता है, तो इसमें परमाणु हथियार भी शामिल होंगे और यह विनाशकारी साबित होगा। रूस की समाचार एजेंसी स्पूतनिक ने लावरोव के हवाले से यह जानकारी दी है। रूस ने पिछले हफ्ते ही यूक्रेन के खिलाफ एक विशेष सैन्य अभियान शुरू किया है, अब यहां के विदेश मंत्री लावरोव ने कहना है कि, यदि राजधानी कीव ने परमाणु हथियार हासिल किया तो उनके देश को “वास्तविक खतरे” का सामना करना होगा।
बतादें कि, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने परमाणु निवारण फोर्स को अलर्ट रहने का आदेश दे दिया है। यूक्रेन पर हमला करने से पहले भी व्लादिमीर पुतिन ने अपने भाषण में धमकी दी थी कि, अगर रूस और यूक्रेन के मसले में किसी भी देश ने दखलंदाजी करने की कोशिश कि तो उसे बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है। जिसका अंदाजा वो कभी नहीं लगा सकता।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

